{"_id":"610443298ebc3e586460933a","slug":"dm-took-udyog-bandhu-meeting-auraiya-news-knp643368342","type":"story","status":"publish","title_hn":"उद्योग बंधु की बैठक में लक्ष्य पूरा करने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उद्योग बंधु की बैठक में लक्ष्य पूरा करने के निर्देश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। जिला उद्योग बंधु की बैठक शुक्रवार को कलक्ट्रेट सभागार में हुई। बैठक में डीएम सुनील कुमार वर्मा ने एक जनपद एक उत्पाद, मार्जिन मनी योजना और मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना की समीक्षा की। संबंधित विभाग के अफसरों को 31 दिसंबर तक शत-प्रतिशत लक्ष्य पूरा करने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन में अधिकारी तेजी लाएं। इसमें शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक में अनुपस्थित प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड रनिया कानपुर देहात के क्षेत्रीय अधिकारी को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए।
बैठक के दौरान डीएम ने अतिरिक्त उपायुक्त उद्योग एवं अग्रणी जिला प्रबंधक को प्रगति सुनिश्चित कराए जाने के लिए संबंधित बैंक शाखाओं में संयुक्त रूप से भ्रमण करने के निर्देश दिए।
इसके साथ ही मुख्यमंत्री शिक्षुता प्रशिक्षण योजना की समीक्षा की। इसमें प्रधानाचार्य राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान अजीतमल को महाप्रबंधक गेल, पाता व महाप्रबंधक एनटीपीसी दिबियापुर से समन्वय स्थापित कर बच्चों को अप्रेंटिस कराने के निर्देश दिए, जिससे प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले बच्चों को रोजगार मिल सके। इस दौरान सीडीओ, एलडीएम, सीओ सिटी के अलावा अन्य अधिकारी मौजूद रहे।