{"_id":"627d50234211fa71a12a17fe","slug":"dm-stopped-salary-of-missing-doctors-and-health-workers-auraiya-news-knp696435587","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम ने नदारद चिकित्सक व स्वास्थ्य कर्मियों का रोका वेतन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम ने नदारद चिकित्सक व स्वास्थ्य कर्मियों का रोका वेतन
विज्ञापन
चिकित्सकों को दिशा निर्देश देते जिलाधिकारी पीसी श्रीवास्तव। संवाद
- फोटो : AURAIYA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। 50 शैया जिला अस्पताल के औचक निरीक्षण में जिलाधिकारी को पांच चिकित्सक, दो पैथोलाजिस्ट के अलावा 17 स्वास्थ्य कर्मी अनुपस्थित मिले। इस पर भड़के डीएम ने लापरवाही मानते हुए सीएमएस की क्लास ली। डीएम के आदेश पर सीएमएस ने नदारद कर्मचारियों से स्पष्टीकरण तलब कर एक दिन का वेतन काटा है।
शहर के 50 शैया अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाएं बेपटरी चल रही हैं। शुक्रवार को जिले में प्रभारी मंत्री के आने और उनके स्वास्थ्य सेवाओं की हकीकत जांचने की खबर पर जिला प्रशासन हरकत में आया। गुरुवार सुबह नौ बजे जिलाधिकारी पीसी श्रीवास्तव ने निरीक्षण किया तो उन्होंने स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ.मंजू सचान, परामर्श स्त्री रोग डॉ.सीमा गुप्ता, ईएनटी सर्जन डॉ.रामजी लाल, संविदा पैथोलाजिस्ट डॉ. परीक्षित, पैथोलाजिस्ट डॉ. श्वेता दंदेलिया, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. कीर्ति, निश्चेतक संबद्ध डॉ.अमितेश शर्मा के अलावा अन्य 17 स्वास्थ्य कर्मियों को अनुपस्थित पाया।
इसके बाद सीएमएस कक्ष पहुंचकर उपस्थिति रजिस्टर की जांच की। जिसमें अनुपस्थित पाए गए चिकित्सकों, पैथोलाजिस्टों के अलावा 17 अन्य स्वास्थ्य कर्मियों का एक दिन का वेतन काटने और स्पष्टीकरण तलब करने के सीएमएस डॉ.राजेश मोहन गुप्ता को निर्देश दिए। इस दौरान डीएम ने पूरे अस्पताल में कोविड हेल्प डेस्क नदारत देख सीएमएस से नाराजगी जताते हुए हेल्प डेस्क चालू कराने के निर्देश दिए। इस बीच अन्य चिकित्सकों के पहुंचने के बाद डीएम ने सभी से वार्ता कर बाहर की दवाइयां न लिखने और जिम्मेदारी से काम करने के निर्देश दिए। इस दौरान दवाइयों के पत्ते पर लिखी समाप्ति तिथि के निकट पाने पर चीफ फार्मासिस्ट सीएमडी स्टोर से स्पष्टीकरण तलब किया है।