{"_id":"5eb6e02c8ebc3e90525e0c36","slug":"dm-saw-the-coumunity-kitchen-auraiya-news-knp5593221104","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिलाधिकारी ने किया शेल्टर होम व कम्युनिटी किचन का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिलाधिकारी ने किया शेल्टर होम व कम्युनिटी किचन का निरीक्षण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समाजसेवी व एनजीओ का सहयोग लेकर शेल्टर होम में ठहरे प्रवासी मजदूरों को बेहतर से बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जाए।
यह निर्देश जिलाधिकारी ने क्वारंटीन सेंटर के निरीक्षण के दौरान संबंधित उपजिलाधिकारियों को दिए।
शनिवार को जिलाधिकारी अभिषेक सिंह ने शेल्टर होम में रह रहे श्रमिकों व कामगारों का हालचाल जानने के लिए निरीक्षण किया।
अजीतमल के शिवशक्ति गेस्ट हाउस क्वारंटीन सेंटर के निरीक्षण के दौरान डीएम को एसडीएम ने बताया कि इस वक्त गेस्ट हाउस में कुल आठ लोग हैं।
जिसमें छह लोग आज ही आए हैं। कल 40 लोगों की क्वारंटीन अवधि पूरी हो गई थी उन्हें घर भेज दिया गया था। डीएम ने इस दौरान कम्युनिटी किचन का भी निरीक्षण किया, किचन में साफ-सफाई बनाए रखें।
जरूरतमंदों को समय से एवं उनकी डाइट के अनुसार भोजन कराएं। यदि कोई समाजसेवी या एनजीओ मदद के लिए हाथ बढ़ाता है तो उसका सहयोग लें। डीएम ने अनंतराम टोल प्लाजा जाकर बाहर से आ रहे मजदूरों हेतु की गई व्यवस्था का भी जायजा लिया।
जहां उन्होंने एसडीएम रमेश यादव को निर्देश दिए कि बाहर से आ रहे मजदूरों को उतरते ही खाने पीने की व्यवस्था की जाए। बच्चों के लिये बिस्कुट आदि की व्यवस्था की जाये।
विज्ञापन
उसके बाद जिलाधिकारी द्वारा बिधूना के मानसरोवर गेस्ट हाउस पहुंचे। जानकारी लेने पर एसडीएम राशिद अली खान ने बताया कि गेस्ट हाउस में 45 लोग ठहरे हुए हैं।
ग्राम स्तर पर बनीं निगरानी समिति पूरा सहयोग कर रही है। सभी शेल्टर होम में सोशल डिस्टेंस बनाने, साफ-सफाई रखने, मास्क का प्रयोग करने आदि निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान संबंधित तहसीलदार व सीओ आदि मौजूद रहे।