फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   dm instruction in auraiya

बरसात में जलभराव की समस्या न होने दें डीएम, कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों को दिए निर्देश

Thu, 09 Jul 2020 11:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jul 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
dm instruction in auraiya
फोटो 09एयूआपी32- बैठक के दौरान दिशा निर्देश देते जिलाधिकारी - फोटो : AURAIYA
औरैया में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में गुरुवार की शाम जिलाधिकारी अभिषेक सिंह ने अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान निर्देश दिया कि बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बचाव व राहत संबंधी व्यवस्थाएं करें। बरसात को देखते हुए डीपीआरओ, अधिशासी अधिकारियों को निर्देश दिए कि ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में जलभराव की समस्या न होने दें।
विज्ञापन

शासन ने संचारी रोग नियंत्रण अभियान, स्वच्छता अभियान, पेयजल की व्यवस्था, जलभराव, फॉगिंग की व्यवस्था, बाढ़ की रोकथाम आदि व्यवस्था के निरीक्षण के लिए नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति उत्तर प्रदेश के प्रमुख सचिव अनुराग श्रीवास्तव को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। नोडल अधिकारी जिले में भ्रमण कर इन सभी कार्यक्रमों की समीक्षा करेंगे।
विज्ञापन

साथ ही उनके द्वारा जनपद में कोविड-19 संक्रमण की समीक्षा व कोविड चिकित्सालयों की व्यवस्था का निरीक्षण भी किया जाएगा। इसी संबंध में गुरुवार को जिलाधिकारी अभिषेक सिंह ने संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर निर्देश दिया। बैठक में सीएमओ डॉ.अर्चना श्रीवास्तव, प्रभागीय वन अधिकारी सुंदरेशा, प्रभारी सीडीओ हरेंद्र सिंह, एडीएम रेखा एस चौहान आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed