फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   DM heard the agony of Friadion

डीएम ने फरियादियों की व्यथा सुनी

Sun, 21 Jun 2015 12:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया Updated Sun, 21 Jun 2015 12:34 AM IST
विज्ञापन
DM heard the agony of Friadion

शासन के निर्देश पर संचालित समाधान दिवस के मौके पर शनिवार को जिलाधिकारी ने फफूंद थाना पहुंचकर फरियादियों की शिकायतें सुनी। इस दौरान दैवीय आपदा में मृत हुए एक पशु की 30 हजार रुपये की राहत राशि के चेक पशु मालिक को सौंपे।

विज्ञापन



 
समाधान दिवस के अवसर पर डीएम माला श्रीवास्तव ने पुलिस अधिकारियों को जन शिकायतों की सुनवाई करते हुए शिकायतकर्ताओं को तुरंत न्याय दिलाने के निर्देश जारी किए।
विज्ञापन



उन्होंने मातहतों को निर्देश जारी करते हुए कहा कि समाधान दिवस में आने वाली शिकायतों का मौके पर जाकर निस्तारण सुनिश्चित कराएं। साथ ही निस्तारित शिकायतों से पीड़ित व उन्हें अवगत कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
इस मौके पर आए खलिहान विवाद के एक मामले में डीएम ने तहसीलदार को स्वराज कर्मियों की टीम के साथ मौके पर जाकर खलिहान की पैमाइश कराने के निर्देश दिए। साथ ही नगर पंचायत प्रशासन को उसकी बाउंड्री बनवाने के निर्देश जारी किए।


पुर्वा फकीरे में नाली संबंधी विवाद पर सुनवाई करते हुए डीएम ने पुलिस अधिकारियों की टीम को मौके पर भेजकर जांच करवाई। तथा सुलह-समझौते के आधार पर बंद नाली को खुलवाकर शिकायत का निस्तारण कराया।


वहीं डेरा बंजारा गांव में खराब रास्ता को ठीक कराए जाने के प्रार्थना पत्र पर डीएम ने खंड विकास अधिकारी को सड़क पर गिट्टी डलवाने तथा तहसीलदार को रास्ते की पैमाइश कराने के निर्देश दिए।



 
इस मौके पर डीएम ने पिछले दिनों आकाशीय बिजली की चपेट में आकर मृत हुए पशु के मालिक महेश चंद्र को दैवीय आपदा कोष से 30 हजार रुपये की राहत राशि के चेक वितरित किए। थाना फफूंद में आयोजित समाधान दिवस के मौके पर डीएम के समक्ष दस प्रार्थना पत्र आए। जिनका तत्काल निस्तारण करा दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed