फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   DM,auraiya,suspand

डीएम ने राजस्व निरीक्षक को किया निलंबित

Tue, 09 Nov 2021 11:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 09 Nov 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
DM,auraiya,suspand
औरैया। बिधूना तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान शिकायत का गलत निस्तारण करने पर डीएम ने राजस्व निरीक्षक बबलेश कुमार को सोमवार को पुलिस हिरासत में भेजा था। जहां उन्हें देर शाम तक कोतवाली में बैठाया गया था। साथी लेखपालों के पहुंचने पर उनकी सुपुर्दगी में भेजा गया था।
विज्ञापन

इधर मंगलवार को सोशल मीडिया के एक ग्रुप से राजस्व निरीक्षक ने एक पोस्ट किया। जिसमें की गई कार्रवाई को लेकर लिखा गया है कि डीएम खुदा नहीं हैं, मेरे लिए आगे जो होगा देखा जाएगा। इस टिप्पणी के बाद अधिकारियों ने पूरे मामले में जांच शुरू कराई और डीएम ने मंगलवार को उन्हें निलंबित कर दिया। वीडियो वायरल करने की घटना को अधिकारी अनुशासनहीनता मान रहे हैं।
विज्ञापन

संपूर्ण समाधान दिवस में सोमवार को डीएम सुनील कुमार वर्मा बिधूना तहसील में शिकायत सुन रहे थे। इसी बीच डोडापुर निवासी पारस यशपाल ने जिलाधिकारी को बताया कि उनकी जमीन के दाखिल खारिज के आदेश हो गए थे। इसके बाद भी फीडिंग नहीं की गई। उन्होंने मुख्यमंत्री पोर्टल पर इसकी शिकायत की। मामले में राजस्व निरीक्षक (आरके) ने झूठी रिपोर्ट लगा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जाहिर करते हुए राजस्व निरीक्षक को हिरासत में भेज दिया था। मामले की जांच अतिरिक्त मजिस्ट्रेट रमेशचंद्र यादव को सौंप गई थी। उन्होंने बताया कि वायरल पोस्ट की भी जांच की जा रही है। पोस्ट किसने की यह पता लगाया जा रहा है। राजस्व निरीक्षक को निलंबित कर भूलेख कार्यालय में संबद्ध किया गया है। डीएम ने बताया कि निलंबन की कार्रवाई कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed