{"_id":"5af08a154f1c1b05418b89a1","slug":"dm-asks-officers-to-stay-alert-for-24-hours","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम ने अफसरों से 24 घंटे अलर्ट रहने को कहा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम ने अफसरों से 24 घंटे अलर्ट रहने को कहा
अमर उजाला ब्यूरो औरैया
Updated Mon, 07 May 2018 10:47 PM IST
विज्ञापन
कलक्ट्रेट सभागार में बैठक करते डीएम श्रीकांत मिश्रा
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। कभी तेज आंधी तो कभी बारिश से हो रहे नुकसान को लेकर सोमवार को डीएम श्रीकांत मिश्रा ने स्टॉफ बैठक में एक बार फिर जिले के अफसरों को अलर्ट किया है। आपदा के चलते हो रहे नुकसान पर अधिकारियों से 24 घंटे अलर्ट रहने की बात कही है। इसके अलावा जिसके मकान गिर गए हैं उनको प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान देने की बात कही।
विज्ञापन
बैठक के दौरान डीएम ने कहा कि मौसम विभाग की चेतावनी के बाद लगातार आंधी, तूफान, ओलावृष्टि, बारिश आदि प्राकृतिक घटनाएं हो रही हैं जिससे कई जगह जान और माल की हानि हो रही है जो कि बहुत दुखद है। इस हानि से निपटने के लिए उन्होंने सभी एसडीएम, तहसीलदार और नायब तहसीलदार को निर्देश दिए कि वह टीम बनाकर आपदा से प्रभावित होने वाले क्षेत्रों मे जाकर लोगों को राहत पहुंचाने का काम करें।
विज्ञापन
डीएम ने कहा कि आपदा से प्रभावित होने वाले परिवारों का यदि कोई खाता, राशन कार्ड, बिजली कनेक्शन, गैस कनेक्शन आदि न हो तो तत्काल उनका निशुल्क खाता खुलवाएं जिससे पीड़ित को मुआवजे की धनराशि भेजी जा सके। साथ ही उसको राशन कार्ड, गैस कनेक्शन, बिजली कनेक्शन आदि की सुविधाएं दी जाए।
विज्ञापन
आगे कहा कि आपदा से बचने के लिये गांव में चौपाल लगाकर लोगों को सावधानी बरतने के बारे में बताएं। साथ ही डीएम ने कहा कि जर्जर तार या खराब हालत में रखे ट्रांसफार्मर को तत्काल बदल दें। यदि इसकी वजह से किसी की जान जाती है और इसमे सीधे सीधे बिजली विभाग की लापरवाही निकलती है तो संबंधित अधिकारी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। जिलाधिकारी ने कहा कि अग्निकांड से होने वाले नुकसान के अनुसार पीड़ित को जल्द से जल्द मुआवजा दिया जाए। उन्होंने मौसम विभाग की चेतावनी को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए अधिकारी मुख्यालय ना छोड़ने के भी निर्देश दिए।