{"_id":"5660a027090c5cc0a65c44c491efeca9","slug":"divya-in-debate-manisha-in-rangoli-topper-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाद-विवाद में दिव्या, रंगोली में मनीषा अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाद-विवाद में दिव्या, रंगोली में मनीषा अव्वल
अमर उजाला ब्यूरो औरैया
Updated Tue, 26 Jan 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर वोटरों को जागरूक करने के लिए औरैया महोत्सव पंडाल में विभिन्न प्रतियोगिताओं के आयोजन के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
नेहरू युवा केंद्र की ओर से आयोजित नुक्कड़ नाटक में लोगों को वोट डालने के लिए जागरूक किया गया। वहीं महोत्सव पंडाल में वाद-विवाद, रंगोली, चित्रकला व निबंध प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गई। इसमें सबसे बेहतर रंगोली तिलक महाविद्यालय की मनीषा ने सजाई।
दूसरे स्थान पर गुलाब सिंह महाविद्यालय की चेतना चौहान रहीं। इस विधा में तृतीय विजेता सेंट फ्रांसिस स्कूल की अंजली व नगर पालिका इंटर कालेज की दिव्यांशी को संयुक्त रूप से घोषित किया गया। वाद-विवाद प्रतियोगिता में बेहतर तर्कों के साथ अपनी बात रखने वाली तिलक महाविद्यालय की दिव्या दीक्षित को प्रथम, तिलक इंटर कालेज के रोहित सिंह को द्वितीय व चौ. विशंभर सिंह भारतीय इंटर कालेज के मनीष कुमार को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ।
विज्ञापन
जबकि चित्रकला और निबंध प्रतियोगिता के विजेताओं के परिणाम रोके गए हैं। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एडीएम एके सिंह, विशिष्ट अतिथियों में शामिल सीडीओ सतेंद्र नाथ चौधरी, एसीएमओ डा. विनोद सागर, डीसीएमओ डा. अशोक कुमार, एसडीएम सदर जितेंद्र श्रीवास्तव ने विजयी प्रतिभागियों को स्मृति चिन्ह देकर पुरस्कृत किया। इस दौरान रंगोली का डीएम माला श्रीवास्तव ने अवलोकन कर स्कूली छात्राओं की हौसला अफजाई की।