{"_id":"69d94451f81b14ddc90211a4","slug":"district-president-got-angry-when-abdul-sattar-was-declared-a-sp-member-auraiya-news-c-211-1-aur1008-142832-2026-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: अब्दुल सत्तार को सपा सदस्य बताने पर भड़के जिलाध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: अब्दुल सत्तार को सपा सदस्य बताने पर भड़के जिलाध्यक्ष
Sat, 11 Apr 2026 12:11 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Sat, 11 Apr 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
औरैया। गैंगस्टर मामले में गिरफ्तार हुए खानपुर निवासी अब्दुल सत्तार को सपा का सक्रिय सदस्य बताए जाने पर सपा जिलाध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम ने कड़ा विरोध किया है। शुक्रवार को सपा कार्यालय पर जिलाध्यक्ष ने पत्रकार वार्ता में कहा कि अब्दुल सत्तार का समाजवादी पार्टी से कोई संबंध नहीं है।
इस दौरान उन्होंने दावा किया कि उनके पास ऐसे फोटो व प्रमाण मौजूद हैं, जिनमें अब्दुल सत्तार भाजपा के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के एक कार्यक्रम में शामिल दिखाई दे रहा है। इसके बावजूद उन्हें सपा का नेता या सक्रिय सदस्य बताना पूरी तरह से गलत, भ्रामक और दुर्भावनापूर्ण है। उन्होंने आरोप लगाया कि संबंधित व्यक्ति सोशल मीडिया व अन्य माध्यमों से लगातार फर्जी और गुमराह करने वाली पोस्ट डालकर अधिकारियों और नेताओं पर दबाव बनाने की कोशिश करता है।
जिलाध्यक्ष ने बताया कि उसके खिलाफ पहले भी प्राथमिकी दर्ज कराई जा चुकी है। वह जल्द ही एसपी से मुलाकात कर पूरे मामले की औपचारिक शिकायत दर्ज कराएंगे और संबंधित के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग करेंगे। उन्होंने प्रशासन से भी मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी व्यक्ति के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। इस मौके पर कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे।