{"_id":"65638976ef368285d8063816","slug":"district-panchayat-president-accused-of-assaulting-blo-auraiya-news-c-211-1-aur1002-5736-2023-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: जिला पंचायत अध्यक्ष पर बीएलओ से मारपीट करने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: जिला पंचायत अध्यक्ष पर बीएलओ से मारपीट करने का आरोप
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बेला। कस्बा स्थित प्राथमिक विद्यालय में बीएलओ ड्यूटी में कार्यरत अध्यापक ने जिला पंचायत अध्यक्ष कमल दोहरे पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। वहीं दहशत का माहौल बनाने का भी आरोप लगाया है।
रविवार को पीएम की मन की बात कार्यक्रम को सुनने बेला परिषदीय स्कूल जिला पंचायत अध्यक्ष कमल दोहरे पहुंचे थे। जहां पर यह विवाद होने की बात सामने आई। बीएलओ मंगेलाल माथुर ने एसडीएम को दिए शिकायती पत्र में बताया कि जिला पंचायत अध्यक्ष कमल दोहरे ने बिना वजह उनके साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट कर दी। जिससे उनका चश्मा टूट गया। कहा कि वह असहज व डरा हुआ महसूस कर रहा है।
जिला पंचायत अध्यक्ष कमल दोहरे ने बताया कि उनपर लगाए गए आरोप निराधार हैं। बीएसए से शिक्षक की बीएलओ कार्य में लापरवाही की शिकायत करने पर यह मनगढ़ंत आरोप मढ़े गए हैं। वहीं एसडीएम बिधूना निशांत तिवारी ने बताया कि तहसीलदार रनवीर सिंह मामले में बताएंगे। वहीं मामले को लेकर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व महेंद्र पाल सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। यदि बीएलओ की ओर से शिकायती पत्र दिया जाता है तो जांच कराई जाएगी।