फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   district panchat election fight is though

जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए आसान नहीं होगी राह

Fri, 25 Jun 2021 10:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jun 2021 10:42 PM IST
विज्ञापन
district panchat election fight is though
औरैया। जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में भाजपा की राह आसान नहीं होगी। सपा भी पूरे दमखम के साथ चुनाव मैदान में है। हालांकि बसपा ने अभी कार्ड नहीं खोले है। पाटी जिला संगठन में विचार
विज्ञापन

विमर्श जारी है। 23 सदस्यों वाली जिला पंचायत में ताजपोशी के लिए 12 सदस्यों का समर्थन होना जरूरी है। किसी भी दल के पास इतने सदस्य नहीं हैं। फिलहाल सियासी हलके में जो तसवीर उभर कर सामने आ रही है उसमें जोड़तोड़ कर बहुमत जुटाने के संकेत हैं।
विज्ञापन

संख्या बल की बात करें तो सपा के पास सबसे अधिक 10 सदस्य हैं। निर्दलीय पांच सदस्य जो जीत कर आए हैं, उन्हें भी सपा अपना ही मान रही है। हालांकि नतीजे आने के बाद इनमें से कुछ भाजपा तो
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ सपा खेमे में चहल कदमी करते हुए देखे जा सकते हैं। बसपा ने अभी तक अपना प्रत्याशी घोषित नहीं किया है। ऐसे में सपा और भाजपा जिला संगठन में प्रत्याशी उतारने की घोषणा के साथ ही जोड़ तोड़ भी शुरू हो गई है। दोनों ही दल अपने पास पर्याप्त सदस्य होने का दावा कर रहे हैं।
भाजपा के पास जीत कर आने वाले सदस्यों की संख्या पांच है। जबकि निर्दलीय चार और बसपा के चार सदस्य हैं। भाजपा इस फिराक में है कि वह निर्दलीय जिला पंचायत सदस्य उनके पाले में आ जाए। अभी तक की स्थिति में भाजपा निर्दलीय और बसपा पर ही डोरे डाल रही है। हालांकि न तो निर्दलीय खुल कर सामने आए और न हीं बसपा ने स्थिति साफ की है। चर्चा है कि बसपा से एक प्रत्याशी ने पर्चा भी खरीद लिया है।

चुनाव में सपा और भाजपा अपनी ताकत झोंक रहे हैं। सपा के कुछ सदस्य जीत हासिल करने के बाद ही भूमिगत हो गए थे। वहीं भाजपा अपने पार्टी के सदस्यों को सुरक्षित किए है। चर्चा है कि एक सांसद कुछ सदस्यों को अपने पास रखे हुए है। वह तीन जुलाई को ही वोट डालने के बाद ही कहीं आ जा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed