{"_id":"580522874f1c1b672c703182","slug":"district-level-sports-competition-held-in-ground","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में अजीतमल का रहा दबदबा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में अजीतमल का रहा दबदबा
अमर उजाला ब्यूरो, अजीतमल (औरैया)
Updated Tue, 18 Oct 2016 12:42 AM IST
विज्ञापन
प्रतियाेगिता में दाैड़ लगाते प्रतिभागी
- फोटो : अमर उजाला, अाैरेया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
19 वीं जनपदीय दो दिवसीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन जनता इंटर कालेज अजीतमल में किया गया। जिसमें जिले के कई विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। पहले दिन हुई एथलेटिक्स प्रतियोगिता में अजीतमल कॉलेज का दबदबा रहा।
प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त भोला सिंंह एवं पूर्व मंत्री सत्यनारायण दुबे ने दीप जलाकर व मार्च पास्ट की सलामी लेकर किया। अपने संबोधन में मुख्य अतिथि राज्यमंत्री ठा. भोला सिंह ने कहा कि सर्वांगीण विकास के लिये खेल -कूद बहुत जरूरी है। इसके बाद शुरू हुई प्रतियोगिता में 1500 मीटर दौड़ में सीनियर बालक वर्ग में जनता इंटर कालेज अजीतमल के छात्र शिवम सिंह प्रथम, संजय प्रताप भगवानदास इंटर कालेज हरचंदपुर द्वितीय तथा आकाश कुमार जीपी इंटर कालेज बिधूना तृतीय रहे। वहीं सीनियर बालिका में आराधना अजीतमल प्रथम, रिंकी रमागढ़ द्वितीय तथा सुनैना राजकीय बालिका विद्यालय दिबियापुर तृतीय स्थान पर रहे। वही 1500 मीटर दौड़ जूनियर बालक वर्ग में मोहित कुमार बिधूना प्रथम, सरद बघेल बिधूना द्वितीय तथा अनिल कुमार अजीतमल तृतीय स्थान पर रहे। इस अवसर पर पूर्व प्रधानाचार्य सुरेश चंद्र पांडेय, प्रधानाचार्य आंजनेय सहाय अवस्थी, शांति देवी यादव, जनपद क्रीड़ा सचिव उदय प्रताप सिंह, दुर्गा देवी, सुधीर दुबे, शिव प्रकाश दुबे, नवीन तिवारी, सर्वेश बाबू गौतम, वरिष्ठ लिपिक रमेश कुमार, संजय गुर्जर आदि जिले के समस्त प्रधानाचार्य एवं क्रीड़ा प्रभारी मौजूद रहे।