फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   district got 1800 doaj

जिले को मिली वैक्सीन की 1800 डोज, बढ़ती संख्या को देखते हुए नाकाफी

Sun, 16 May 2021 10:25 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 16 May 2021 10:25 PM IST
विज्ञापन
district got 1800 doaj
औरैया। शनिवार रात कानपुर से जिले को 1800 वैक्सीन की डोज मिली हैं। सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम वैक्सीन लेने कानपुर जाएगी। कानपुर से डोज आने तक जनपद के स्टोर और सेंटरों पर उपलब्ध वैक्सीन से टीकाकरण अभियान चलेगा।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए जिले में 47 सेंटरों पर टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। वैक्सीन लगवाने के प्रति लोगों में रुचि न होने के कारण टीकाकरण अभियान धीमी गति से चल रहा था। प्रशासनिक पहल के बाद टीकाकरण अभियान में तेजी आई है। वैक्सीन लगवाने वालों की संख्या बढ़ने से वैक्सीन की कमी होने की आशंका है। इसके चलते कानपुर से वैक्सीन मंगाई गई है। विभागीय अधिकारियों के मुताबिक सोमवार सुबह वैक्सीन लेने के लिए टीम कानपुर भेजी जाएगी। सोमवार को वैक्सीन नहीं मिलती है तो वैक्सीनेशन अभियान पर विराम लग सकता है। पहले वैक्सीन न होने के चलते दो दिन तक टीकाकरण अभियान में रुकावट आई थी।
विज्ञापन

---
टीकाकरण अभियान के नोडल अधिकारी डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि वैक्सीन स्टोर में है। उससे सोमवार तक लाभार्थियों का टीकाकरण हो सकता है। वैक्सीन समाप्त होने से पहले मंगवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed