{"_id":"d84daf4c500a496e84ceafcd7d39d15e","slug":"distributed-blankets-to-the-poor-in-the-cold-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठंड में गरीबों को बांटे कंबल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठंड में गरीबों को बांटे कंबल
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
Updated Wed, 07 Jan 2015 11:35 PM IST
विज्ञापन
डीसीडीएफ इटावा-औरैया के उपाध्यक्ष छुन्ना यादव ने कहा कि ठंड के मौसम में अति गरीबों की मदद करना प्रत्येक व्यक्ति का नैतिक कर्तव्य है। कहा कि इस मौसम में सभी को गरीबों की मदद करनी चाहिए। इस दौरान उन्होंने अपने आवास पर गरीब, असहाय, विकलांग सहित करीब चार दर्जन महिला-पुरुषों को कंबल वितरित किए।
विज्ञापन
कंबल वितरण कार्यक्रम के दौरान उपाध्यक्ष श्री यादव ने क्षेत्र के विनोद कुमार, सरवती, सुखरानी, रामप्रकाश, जालिम निवासीगण ग्राम बढ़िन सहित करीब चार दर्जन गरीब महिला- पुरुषों को कंबल वितरित कर उन्हें राहत प्रदान की।
विज्ञापन
इस मौके पर कानूनगो एरवाकटरा धनवान सिंह पाल, सरिता यादव, रामपाल यादव, उमा सिंह यादव आदि लोग उपस्थित रहे।