{"_id":"6089ab698ebc3ebd0a68f729","slug":"dispute-between-two-group-in-election-rivalry-auraiya-news-knp6258600101","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधान पद के दो दावेदार आपस में भिड़े, फायरिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधान पद के दो दावेदार आपस में भिड़े, फायरिंग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चुनावी रंजिश में मारपीट और फायरिंग
- प्रधान पद के दो प्रत्याशी और समर्थक भिड़े
- एक पक्ष की तहरीर पर मामला दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
फफूंद (औरैया)। चुनावी रंजिश में प्रधान पद के दो प्रत्याशियों और समर्थकों में झगड़ा हो गया। एक पक्ष ने दूसरे पर तमंचे से फायर करने और मारपीट का आरोप लगाया है। थाना पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है।
क्षेत्र के गांव पूरनपुर निवासी आशीष सिंह ने बताया कि वह ग्राम पंचायत पूरनपुर से प्रधान पद का प्रत्याशी है। गांव के ही बलवान सिंह चुनाव में उनके समर्थक थे। बताया कि मंगलवार रात प्रधान पद के प्रत्याशी राजेश सेंगर अपने साथियों आशीष चौहान, राहुल चौहान, राजीव सिंह, वासुदेव, सौरभ, राजेश ब्रिजेंद्र, गुंजन, शिव सिंह, गोलू चौहान सभी निवासीगण गांव पूरनपुर के साथ समर्थक बलवान सिंह के घर गए। बलवान व उसके भाई जयदेव के साथ गालीगलौज कर धमकाया। जब वह वहां पहुंचा और विरोध किया तो आशीष चौहान ने तमंचे से फायर कर दिया। इसमें वह किसी तरह बच गया। हमलावरों ने उसे पकड़ लिया और तमंचे की बट व लाठी-डंडों से मारपीट की। आवाज सुनकर आए ग्रामीणों को देख हमलावर जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। थाना प्रभारी आलोक दुबे ने बताया कि मामला प्रधान पद के दो प्रत्याशियों के बीच मारपीट का है। एक पक्ष से मिली तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। जांच के बाद ही दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।