फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Disabled husband commits suicide by hanging after dispute with wife

Auraiya News: पत्नी से विवाद के बाद दिव्यांग पति ने फंदा लगाकर दी जान

Tue, 07 Nov 2023 11:46 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 07 Nov 2023 11:46 PM IST
विज्ञापन
Disabled husband commits suicide by hanging after dispute with wife
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फफूंद। थाना क्षेत्र के गांव खानपुर फफूंद में किराए के मकान में रह रहे एक दिव्यांग युवक ने पत्नी से विवाद होने के बाद गले में फंदा लगाकर जान दे दी।
थाना क्षेत्र के गांव खानपुर फफूंद निवासी 35 वर्षीय दिव्यांग प्रकाश चंद्र उर्फ छोटे पुत्र दयाराम सक्सेना गांव में ही रोड के किनारे एक किराए के मकान में पत्नी हेमलता के साथ रहता था। मकान के बाहरी हिस्से में बनी दुकान में उसकी पत्नी किराने की दुकान है। प्रकाश चन्द्र ऑटो चलाकर परिवार का भरण पोषण करता है। मंगलवार को उसने पत्नी से गाली गलौज की। जब पत्नी ने विरोध किया तो वह दुकान में घुस गया और उसका शटर बंद कर लिया। गुस्से में पत्नी भी घर के अंदर चली गई। इसी बीच उसने दुकान के अंदर छत पर लगे पंखा के कुंडे में रस्सी से गले में फंदा लगा कर जान दे दी। शाम लगभग छह बजे जब पत्नी उसे देखने पहुंची। जैसे ही उसने शटर खोला तो सामने फंदे पर पति का शव लटका देखा। पत्नी की चीख पुकार सुनकर तमाम ग्रामीण वहां पहुंच गए। इस दौरान लोगों ने पुलिस को सूचना दी। थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया रिपोर्ट आने पर मौत का सही कारण पता चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed