फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Dirt due to clogged drains in Ratha and Muradganj

Auraiya News: रठा व मुरादगंज में नालियां चोक होने से गंदगी

Wed, 02 Jul 2025 11:48 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Wed, 02 Jul 2025 11:48 PM IST
विज्ञापन
Dirt due to clogged drains in Ratha and Muradganj
कीचड़युक्त सड़क से निकलते लोग। - फोटो : कीचड़युक्त सड़क से निकलते लोग।
बिधूना। रठा व मुरादगंज गांव में नियमित सफाई न होने से नालियां कीचड़ से भरी पड़ी हैं। गलियों में भरा गंदा पानी और कीचड़ सड़क पर फैलने से लोग परेशान हैं।
विज्ञापन

ग्रामीणों को दूसरे गांव का चक्कर लगाकर बाजार तक जाना पड़ रहा है। आरोप है कि सफाईकर्मी स्कूल व एक खड़ंजे पर झाड़ू लगाकर लौट जाता है।
रठा गांव के ग्रामीणों के अनुसार पिछले तीन साल से जलभराव व गंदगी से परेशान हैं। गांव में न तो पानी की निकासी की व्यवस्था है और न ही आने-जाने का साफ रास्ता। लोगों को नंदपुर होकर गांव से बाजार जाना पड़ता है।
ग्रामीणों ने बताया कि गांव में सफाई कर्मी तैनात हैं, लेकिन वह सप्ताह में एक या दो दिन सरकारी स्कूल और खड़ंजे में झाड़ू लगाकर चले जाते हैं। नालियों की सफाई नहीं करते हैं। ऐसे में गांव में गंदगी और नालियां चोक हैं।
विज्ञापन

कई बार जिम्मेदारों से शिकायत की गई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं की गई। इसी तरह मानीकोठी के मजरा मुरादपुर में भी बजबजाती नालियों से उठ रही दुर्गंध से ग्रामीण परेशान हैं। ग्रामीणों ने बताया कि कर्मचारी सफाई कार्य में लापरवाही बरत रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एडीओ पंचायत विमल कुमार ने बताया कि रठा गांव व मुरादपुर में गंदगी की जानकारी हुई है। बरसात के कारण गांव में पानी भरने की समस्या आ रही है। एक से दो दिन में रोस्टर लगाकर सफाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed