फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Director expressed displeasure with the silk officer after seeing the mess

Auraiya News: गंदगी देख निदेशक ने रेशम अधिकारी से जताई नाराजगी

Sun, 11 Jun 2023 11:49 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Sun, 11 Jun 2023 11:49 PM IST
विज्ञापन
Director expressed displeasure with the silk officer after seeing the mess
औरैया। रेशम विभाग के निदेशक ने रविवार शाम कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने परिसर में गंदगी देख और समय पर पेड़ों की कटिंग न कराए जाने पर रेशम अधिकारी से नाराजगी जताई। साथ ही आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन


रेशम विभाग के निदेशक सुनील कुमार वर्मा ने रविवार शाम रेशम विभाग का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने रेशम विभाग के अधिकारी राजेश गुप्ता से ककून की स्थिति की जानकारी ली। वहीं उन्होंने परिसर में लगे शहतूत के पेड़ों की समय पर कटान न किए जाने को लेकर नाराजगी जताई। निरीक्षण के दौरान निदेशक को परिसर व कार्यालय में कई जगह गंदगी दिखाई दी। इस पर उन्होंने संबंधित अधिकारी को साफ-सफाई को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन


इस दौरान उन्होंने ककून न उगाकर पैसा बर्बाद करने को लेकर कर्मचारियों के जमकर पेंच कसे। उन्होंने कर्मचारियों से विभाग को नुकसान पहुंचाने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी। उन्होंने लगभग एक घंटे तक निरीक्षण किया। इस दौरान सहायक निदेशक रेशम योगेंद्र सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले निदेशक सुनील कुमार वर्मा ने आनेपुर गांव स्थित वृद्धाश्रम पहुंचकर वृद्धजनों को उपहार वितरित किए। साथ ही ऐतिहासिक देवकली मंदिर पहुंचकर भगवान महाकाल की पूजा कर आर्शीवाद लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed