फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Dilapidated pools burnt, consumers struggled with scorching heat for 11 hours

Auraiya News: जर्जर ताल जले, भीषण गर्मी से 11 घंटे जूझते रहे उपभोक्ता

Sun, 26 May 2024 11:43 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 26 May 2024 11:43 PM IST
विज्ञापन
Dilapidated pools burnt, consumers struggled with scorching heat for 11 hours
औरैया। शहर की बिजली व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। फाल्ट से हर रोज 10 से 12 घंटे की बिजली कटौती की जा रही है। इससे शहवासियों को भीषण गर्मी के कारण रातें जागकर गुजारनी पड़ रही है। रविवार की दोपहर 12 बजे से पहले के 24 घंटों में 20 स्थानों पर तारों के जलने और फाल्ट होने की सूचनाएं मिलीं।
विज्ञापन


शहर के उपभोक्ताओं को सुचारू रूप से बिजली मुहैया कराने के लिए अलग-अलग उपकेंद्र बनाए गए है। गर्मी बढ़ते ही बिजली का लोड बढ़ने से उपकेंद्रों पर लोड बढ़ गया है। तो वहीं ट्रांसफार्मर समेत बिजली के तारों में फाल्ट भी बढ़ गए है। शहर में जर्जर तारे बिछे हैं। इनके जलने व टूटने की शिकायतें बिजली घरों पर पहुंच रही है। एक सामान्य फाल्ट को ठीक करने में 30 से 40 मिनट का समय लगता है।
विज्ञापन

पिछले 24 घंटे में औरैया प्रथम और द्वितीय बिजली घर के 24 स्थानों पर तारों के जलने व फाल्ट होने की सूचना पहुंची। जिन्हें ठीक करने के दौरान 10 घंटे तक की बिजली कटौती की जा रही है। जो दिन-रात जारी रहती है। गर्मी बढ़ते ही हो रही बिजली कटौती से लोग परेशान है। डॉक्टर जहां गर्मी से बचने के लिए घरों से न निकलने और ठंडी जगह में रहने की सलाह देते है। ऐसे में बिजली विभाग का धोखा लोगों के शरीर पर विपरीत प्रभाव डाल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार की रात लगभग साढ़े 10 बजे शहर के मोहल्ला बहन टोला में जर्जर तारों में फाल्ट हुआ। मोहल्लेवासियों ने जानकारी बिजली कर्मचारियों को दी, लेकिन आपूर्ति बंद न होने से कुछ ही देर में कई घरों में हुई हाई वोल्टेज के कारण बिजली उपकरण फुंक गए। जब लोगों ने आक्रोश जताया तो आपूर्ति बंद हुई।
फाल्ट से सड़क पर टूटकर गिरे तारों को जोड़ने कर्मचारी पूरी रात नहीं पहुंचे। लोग बार-बार फोन करते रहे, लेकिन कर्मचारियों ने नहीं सुनी। पूरी रात लगभग 300 से अधिक लोगों ने जागकर गुजारी। सुबह जब लोगों में अधिक आक्रोश हुआ तो मौके पर पहुंचे कर्मचारियों ने दोपहर 11 बजे फाल्ट ठीककर आपूर्ति शुरू की। इस दौरान मोहल्ले के लोग भीषण गर्मी से जूझते रहे। जर्जर तारों में महावीरगंज, नरायनपुर, तिलक नगर, सत्तेश्वर, तकिया, बनारसीदास, गोविंद नगर आदि स्थानों पर फाल्ट की सूचना रही।


---------------

बड़े फाल्ट ठीक होने में लगते हैं दो से तीन घंटे

तापमान में हो रही बढ़ोतरी के दौरान फाल्ट की समस्याएं अधिक हो गई है। पिछले एक महीनों से यह संख्या तीन गुनी तक जा पहुंची है। बड़ी लाइनों में फाल्ट होने में अधिक समय लगता है। जिन्हें ठीक करने में दो से तीन घंटे का समय लग जाता है। इस कारण इस भीषण गर्मी में बिजली विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों की बरती जा रही लापरवाही उपभोक्ताओं पर दिनों दिन भारी पड़ती जा रही है। लोगों में विभागीय अधिकारियों के प्रति आक्रोश दिखने लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed