फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Dilapidated bridge built on Yamuna river inviting accident

Auraiya News: हादसे को दावत दे रहा यमुना नदी पर बना जर्जर पुल

Thu, 13 Jul 2023 11:56 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jul 2023 11:56 PM IST
विज्ञापन
Dilapidated bridge built on Yamuna river inviting accident
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


औरैया। बिलराया पनवाड़ी मार्ग पर शेरगढ़ घाट स्थित यमुना नदी पुल की हालत दिन पर दिन जर्जर होती जा रही है। बारिश के कारण अभी तक काम भी शुरू नहीं हो सका है। वहीं यमुना का बढ़ता जलस्तर व पुल के कमजोर होने पर खतरा बढ़ने लगा है। इधर बेरोकटोक वाहनों की आवाजाही जारी है।
यमुना पुल के जर्जर होने पर 10 नवंबर 2022 को रोक लगाई गई थी। इसके बाद से आज तक मरम्मत की ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इधर यमुना का जल स्तर बढ़ने से लोगों को डर सताने लगा है। इसके बाद भी लोग आवाजाही कर रहे हैं। बता दें कि इस पुल से सब्जी की आवक हो या मौरंग गिट्टी जालौन छोर से जिले में आती हैं। हजारों की संख्या में लोग आवागमन करते हैं। भारी वाहनों की आवाजाही बंद होने से वाहन 24 किमी का चक्कर काटते हुए बुंदलेखंड एक्सप्रेस से आवागमन कर रह हैं।
विज्ञापन

आठ माह से पुल पर भारी वाहनों की आवाजाही पर रोक है। मगर डग्गामार वाहन संचालक सक्रिय है। पुल के मरम्मत का काम एक करोड़ 13 लाख के बजट से होना है। इसके लिए कार्यदायी संस्था भी नामित हो चुकी है। मगर काम अभी तक शुरू नहीं कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
ठेकेदार को जल्द से जल्द काम शुरू कराने के निर्देश दिए गए है। लोगों को जल्द से जल्द यमुना पुल की सहूलियत मिले इसे लेकर पूरा ध्यान दिया जा रहा है। - अभिषेक यादव, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article