{"_id":"649c86c0c664544ccf00b704","slug":"digging-roads-for-laying-pipeline-auraiya-news-c-12-1-309261-2023-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: पाइप लाइन बिछाने के लिए खोद दीं सड़कें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: पाइप लाइन बिछाने के लिए खोद दीं सड़कें
Thu, 29 Jun 2023 12:45 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Thu, 29 Jun 2023 12:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। सदर ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत भासौन व उसके मजरों की सड़कें दो माह से खुदी पड़ी हैं। 17 किलो मीटर सड़कें खुदी पड़े होने से बारिश होने पर जलभराव हो रहा है। इससे ग्रामीणों को आवागमन करने में परेशानी हो रही है। वहीं, जलभराव होने से मच्छरों का प्रकोप बढ़ा है। संक्रामक रोग से ग्रसित होकर लोग बीमार पड़ने लगे हैं।
हर घर जल योजना के तहत गांवों में पाइप लाइन बिछाने का काम किया जा रहा है। इसके लिए सड़कें खोदी जा रही है। जिम्मेदार सड़कें ठीक कराने में रुचि नहीं दिखा रहे हैं, जो ग्रामीणों के लिए परेशानी का सबब बन गईं हैं। औरैया ब्लॉक की भासौन ग्राम पंचायत व उसके मजरे रहटौली, भैरवपुर, स्वरूप नगर में पानी की पाइप लाइन बिछाने के लिए कुल इस्टीमेट के आधार पर 17 किलोमीटर पाइप लाइन बिछाई जानी थी।
दो माह पहले जल निगम के ठेकेदारों ने खुदाई कर पाइप लाइन तो बिछा दी, मगर सड़कें दुरुस्त नहीं कराईं। आज हालात ये हैं कि ईंटें उखड़ी पड़ी है, सड़कें धंस गई हैं। इससे जलभराव हो रहा है। लोग आवागमन के दौरान हादसे का शिकार हो रहे हैं। सड़क खुदी होने के चलते गांवों में चारों को बीच सड़क पर गंदगी हो गई है। कुछ दिन हुई बारिश से गांव की एक सड़क तो करीब ढाई फीट नीचे तक धंस गई है। वहीं, अन्य सड़कों पर भी कीचड़ हो गया है।
विज्ञापन
नाली तोड़ देने से घरों में भर रहा पानी
रुरुगंज ग्राम पंचायत के पुर्वा पीताराम में अछल्दा रोड पर पानी की पाइप लाइन बिछाने के लिए ठेकेदारों ने नाली तोड़ दी। पाइप लाइन बिछाने के बाद ठेकेदारों ने नाली दुरुस्त नहीं कराई। इससे नाली का गंदा पानी आसपास के घरों में भरना शुरु हो गया है। ग्रामीण अवनीश कुमार, अभिनव, राजू यादव व सोनू यादव ने बताया कि नाली का पानी घरों में भरने से बीमारी फैलने का खतरा सताता रहता है। बारिश शुरु होते ही समस्या बढ़ गई है। कई बार अधिकारियों से शिकायत के बाद भी नाली दुरुस्त नहीं कराई जा सकी है।
प्रदीप गुर्जर ने बताया कि पाइप लाइन बिछाने के बाद गड्ढे बंद नहीं किए गए। जिससे गांव में गंदगी का अंबार लग रहा है। वहीं बारिश होने के साथ सड़कें भी बहना शुरु हो गईं हैं। यदि समय से गड्ढे नहीं भरे गए तो गांव की सभी सड़कें खराब हो जाएंगी।
गोलू राजावत ने बताया कि सड़कों पर गड्ढे होने की वजह से अक्सर बाइक सवार फिसल कर गिरते हैं। वहीं, गंदगी के चलते संक्रामक बीमारियों के फैलने लगी है। गांवों में लोग संक्रामक बीमारियों की चपेट में आने लगे हैं।
वर्जन
ठेकेदारों द्वारा पाइप लाइन बिछाने के बाद सड़कें दुरुस्त नहीं कराई गईं, इसकी जानकारी उन्हें नहीं है। यदि कहीं ऐसी स्थिति है तो वहां जांच कराकर सड़कों की मरम्मत कार्रवाई की जाएगी।- अरुण कुमार, आधिशासी अभियंता, जल निगम