{"_id":"c637953106e15c82541c27ee0b2cae8f","slug":"dig-stop-the-train-blew-effigy-of-cm-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीआईजी की गाड़ी रोक फूंका सीएम का पुतला ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीआईजी की गाड़ी रोक फूंका सीएम का पुतला
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
Updated Thu, 26 Mar 2015 01:06 AM IST
विज्ञापन
पुलिस भर्ती में धांधली व नियुक्ति प्रक्रिया में लगाई गई रोक के विरोध में बुधवार को शहर के आधा सैकड़ा युवाओं ने डीआईजी कानपुर जोन की गाड़ी के सामने प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का पुतला फूंका और नारेबाजी की। पुलिस ने युवाओं को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया।
विज्ञापन
बुधवार की दोपहर करीब साढ़े बारह बजे डीआईजी एन चौधरी ककोर मुख्यालय में एसपी कार्यालय के उद्घाटन समारोह में शामिल होने जा रहे थे।
वहीं दूसरी ओर आधा सैकड़ा युवा प्रदेश सरकार द्वारा दरोगाओं की नियुक्ति पर रोक लगाए जाने एवं पुलिस भर्ती में हो रही धांधली के विरोध में डीआईजी की गाड़ी के सामने पहुंचे और मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का पुतला फूंका।
विज्ञापन
डीआईजी को ककोर के लिए रवाना करने के लिए पुलिस फोर्स उस वक्त दिखाई दिया। दूसरी ओर युवा शहर के प्रमुख चौराहे पर करीब आधा घंटे तक हंगामा काटते रहे।
करीब पंद्रह मिनट बाद सुभाष चौराहे पहुंची पुलिस ने युवाओं को समझाते हुए मामला शांत कराया। इस मौके पर ऋषि शर्मा, मुकुल कुमार, अवधेश कुमार समेत आधा सैकड़ा युवा मौजूद रहे।
विज्ञापन