फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Dibiyapur Super Power and Phaphund Mighty Lines teams are winners

Auraiya News: दिबियापुर सुपर पावर एवं फफूंद माइटी लाइंस की टीमें विजेता

Wed, 29 Nov 2023 11:24 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Wed, 29 Nov 2023 11:24 PM IST
विज्ञापन
Dibiyapur Super Power and Phaphund Mighty Lines teams are winners
दिबियापुर। आईपीएल के तर्ज पर दिबियापुर में चल रहे डीपीएल-2 के चौथे दिन दो लीग मैच हुए। पहले मैच में दिबियापुर सुपर पावर ने नाहिद स्टूडियो स्नेपर्स को सात विकेट से हराया। जबकि दूसरे मैच में फफूंद माइटी लाइंस ने विजन-11 को दो विकेट से हराया। 19 दिवसीय दिबियापुर प्रीमियर लीग के द्वितीय संस्करण में अमर उजाला मीडिया पार्टनर के तौर पर जुड़ा है।
विज्ञापन



बुधवार सुबह डीपीएल-2 के छठवें लीग मैच में दिबियापुर सुपर पावर के कप्तान श्याम वाला ने टॉस जीता। नाहिद स्टूडियो स्नेपर्स की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 13.5 ओवर में 71 रन पर ही आल आउट हो गई। टीम के कप्तान विक्रम सिंह ने सर्वाधिक 25 गेंद पर 29 रन बनाए। इनमें दो चौके व एक छक्के शामिल रहे। क्षेत्ररक्षण कर रही दिबियापुर सुपर पावर की ओर से जीवन मलिंगा ने तीन ओवर में नौ रन देकर दो विकेट लिए तथा श्याम वाला ने तीन ओवर में 18 रन लेकर तीन विकेट झटके। दिए गए लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिबियापुर सुपर पावर टीम ने 5.4 ओवर में तीन विकेट खोकर 71 रनों का लक्ष्य हासिल कर लिया। दिबियापुर सुपर पावर के बल्लेबाज नितिन कुमार ने नौ गेंद में 26 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली। इसमें तीन चौके और दो छक्के शामिल रहे। क्षेत्र रक्षण कर रही टीम नाहिद स्टूडियो स्नेपर्स टीम की ओर से अभिषेक दुबे ने एक ओवर में 10 रन देकर एक विकेट झटका।
विज्ञापन




दोपहर में लीग मैच का सातवां मुकाबला फफूंद माइटी लाइंस तथा विजन-11 टीमों के बीच हुआ। फफूंद माइटी लाइंस के कप्तान राहुल राजपूत ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्र रक्षण करने का फैसला लिया। त्रिदेव के नेतृत्व में उतरी विजन-11 टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 14.2 ओवर में 94 रनों पर आल आउट हो गई। टीम के आकाश यादव ने सर्वाधिक 36 गेंद पर 39 रन बनाए। इसमें चार चौके शामिल रहे। क्षेत्र रक्षण कर रही टीम फफूंद माइटी लाइंस के आमिर शेखू ने तीन ओवर में 11 रन देकर दो विकेट तथा भानु पाल ने तीन ओवर में 17 रन देकर दो विकेट झटक लिए। बाद में बल्लेबाजी करने उतरी फफूंद माइटी लाइंस ने दिए गए लक्ष्य को 14.5 ओवर में दो विकेट शेष रहते हासिल कर लिया। आक्रोश यादव ने 21 गेंद पर 29 रनों की पारी खेली। जिसमें चार चौके व एक छक्का शामिल रहा। क्षेत्र रक्षण कर रही विजन-11 की ओर से त्रिदेव ने तीन ओवर में सात रन देकर दो विकेट लिए तथा जीशान अली ने तीन ओवर में 12 रन लेकर दो विकेट लिए। दिबियापुर सुपर पावर के खिलाड़ी श्याम वाला तथा फफूंद माइटी लाइंस के खिलाड़ी भानुपाल को दीपक चक व पुनीत दीक्षित द्वारा मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। इस दौरान लीग मैच में सम्मिलित होने आए खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन








दो अलग मैचों में भिड़ेगी टीमें



दिबियापुर क्रिकेट क्लब के डायरेक्टर संतोष कुमार एवं देवेश राजपूत ने बताया कि गुरुवार को सुबह फीयरलेस लीजेंड और दिल्ली पिज्जा स्ट्राइकर के बीच पहला लीग मैच होगा। जबकि दूसरा लीग मैच फफूंद माइटी लाइंस एवं डीटेक वारियर्स के बीच खेला जाएगा। बताया कि मैचों का मैदान के साथ ही आनलाइन आनंद उठाया जा सकता है। क्रिकहीरो एप पर लाइव मैच के स्कोर देखे जा सकते हैं। जबकि दिबियापुर क्रिकेट क्लब के फेसबुक पेज पर मैच को लाइव देखा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed