फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Dibiyapur-Phaphund bypass riddled with potholes; two-kilometer journey turns into a nightmare.

Auraiya News: गड्ढों में तब्दील हुआ दिबियापुर-फफूंद बाईपास, दो किमी का सफर बना आफत

Sat, 05 Sep 2026 12:01 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Sat, 05 Sep 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
Dibiyapur-Phaphund bypass riddled with potholes; two-kilometer journey turns into a nightmare.
फफूंद बाईपास के शुरू में ही फफूंद तिराहे पर क्षतिग्रस्त सड़क। संवाद
औरैया। दिबियापुर तिराहे से फफूंद को जोड़ने वाला मुख्य संपर्क मार्ग इस समय दयनीय हालत में है। करीब दो किमी लंबा यह रास्ता कई जगह पर जर्जर है। इसके अलावा बीच-बीच में गड्ढों में तब्दील हो चुका है, इससे रोजाना गुजरने वाले राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


इस बाईपास मार्ग का निर्माण शहर के भीतर ट्रैफिक का दबाव कम करने और बड़े वाहनों को शहर के बाहर ही बाहर निकालने के उद्देश्य से कराया गया था। भारी वाहन फफूंद तिराहे से होकर दिबियापुर तिराहा होते हुए आगे के गंतव्य के लिए निकल जाते थे, लेकिन अब सड़क के जर्जर हो जाने से भारी वाहनों के साथ हल्के वाहनों और पैदल चलने वालों के लिए भी यह मार्ग परेशानी का कारण बना हुआ है।
विज्ञापन


यह केवल बाईपास ही नहीं बल्कि आसपास के ग्रामीण व शहरी इलाकों को जोड़ने वाला मार्ग है। इस मार्ग से नरोत्तमपुर के अलावा शहर के पढ़ीन दरवाजा और बघाकटरा जाने का भी रास्ता जुड़ता है। सड़क पर बने गड्ढों के कारण आए दिन दोपहिया वाहन चालक गिरकर चोटिल हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मार्ग के नव-निर्माण का एस्टीमेट पास हो चुका है और इसके लिए बजट आवंटन की प्रक्रिया भी पूरी कर ली गई है। फिलहाल बारिश का मौसम जारी होने के कारण डामरीकरण का काम संभव नहीं है। जैसे ही बारिश का मौसम समाप्त होता है सड़क का निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा।

अमर सिंह, अधिशासी अभियंता, पीडब्ल्यूडी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed