फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Dibiyapur outgoing chairman left BJP and joined BSP

Auraiya News: दिबियापुर निवर्तमान चेयरमैन भाजपा छोड़ बसपा में गए

Tue, 14 Mar 2023 11:35 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Tue, 14 Mar 2023 11:35 PM IST
विज्ञापन
Dibiyapur outgoing chairman left BJP and joined BSP
दिबियापुर। नगर पंचायत के निवर्तमान चेयरमैन अरविंद पोरवाल ने 33 वर्ष बाद भाजपा छोड़कर बसपा का दामन थाम लिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा से जीतने के बावजूद पूरे पांच वर्ष तक कुछ विशेष लोगों के दबाव में उन्हें प्रताड़ित किया जाता रहा।
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में अरविंद पोरवाल ने कहा कि उन्होंने पिछला चुनाव भाजपा से लड़ा और जीता था। उवह भाजपा के कैडर के कार्यकर्ता रहे, वर्ष 1990 में प्रशिक्षण प्राप्त किया। संगठन के लिए संघर्ष किया, लेकिन सत्ता में आने के बाद भारतीय जनता पार्टी का नेतृत्व कुछ लोगों के आगे घुटने टेकता रहा। भाजपा से चेयरमैन बनने के बाद भी उन्हें प्रताड़ित किया गया, उनपर मुकदमे लगवाए गए। वह बाबा साहब की समता मूलक समाज की अवधारणा का पालन करते हैं। कुछ लोगों के दबाव में ही भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने दिबियापुर नगर पंचायत के सीमा विस्तार के प्रस्ताव को रुकवा दिया। विकास के कार्यों को रुकवाया। कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के कार्यकाल में प्रदेश की कानून व्यवस्था अच्छी थी। इसी के चलते उन्होंने बसपा का दामन थाम लिया है। बसपा जिलाध्यक्ष कमल कुमार गौतम ने बताया कि मुख्य जोन कोआर्डीनेटर के समक्ष अरविंद पोरवाल ने पार्टी की सदस्यता ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed