फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Dibiyapur bus station will be handed over by the first week of January

Auraiya News: जनवरी के पहले सप्ताह तक दिबियापुर बस स्टेशन हो जाएगा हैंडओवर

Thu, 28 Dec 2023 11:58 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Thu, 28 Dec 2023 11:58 PM IST
विज्ञापन
Dibiyapur bus station will be handed over by the first week of January
दिबियापुर। उत्तर प्रदेश सड़क परिवहन निगम एवं कार्यदाई संस्था आवास विकास अब दिबियापुर बस स्टेशन पर बचे काम को हैंडओवर प्रक्रिया पूरी करने के बाद काम को कराने पर सहमति बनी है। तय हुआ कि बस अड्डे को नए वर्ष के पहले सप्ताह तक हैंडओवर कर लिया जाएगा। गुरुवार को परिवहन एवं आवास विकास के अधिकारियों ने बस स्टेशन पर अलग अलग पहुंचकर निरीक्षण किया। शुक्रवार से बस स्टेशन पर फर्नीचर आने की प्रक्रिया शुरू होने की उम्मीद जताई गई है।
विज्ञापन


तीन वर्षों से बन रहे दिबियापुर बस स्टेशन का लोकार्पण मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 28 अक्तूबर को किया था। इसके बावजूद हैंडओवर प्रक्रिया पूरी न होने के कारण दो माह से बस स्टेशन शुरू नहीं हो पा रहा था। यहां केवल रात में रुकने वाली बसें ही पहुंच रहीं हैं। इस समस्या को 20 दिसंबर के अंक अमर उजाला ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था। सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर ट्वीट होने पर लखनऊ और इटावा के उच्चाधिकारियों ने मामला संज्ञान में लिया था। लगभग एक माह से बंद काम 20 दिसंबर से शुरू हो गया था।
विज्ञापन

गुरुवार को परिवहन विभाग की एआरएम अपर्णा मीनाक्षी एवं वरिष्ठ अधिकारी रवींद्र द्विवेदी ने पहुंचकर बस स्टेशन का निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यदाई संस्था आवास विकास के अधिशासी अभियंता से फोन पर वार्ता की। एआरएम अपर्णा मीनाक्षी ने बताया कि जिलाधिकारी के साफ निर्देश हैं कि जल्द से जल्द बस स्टेशन हैंडओवर की प्रक्रिया पूरी कर ली जाए। कार्यदाई संस्था के अधिकारियों ने इस बात पर सहमति जताई है कि बचे कामों को हैंडओवर प्रक्रिया पूरी होने के बाद भी पूरा करा दिया जाएगा। जनवरी के पहले सप्ताह में हैंडओवर प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। इधर, कार्यदाई संस्था के सहायक अभियंता वैभव एवं अवर अभियंता अरुण कुमार पटेल ने यहां पर हो चुके कामों का मुआयना किया। अधिकारियों ने बस स्टेशन तक बसों को पहुंचने के लिए बनाई गई रैंप को ठीक करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed