{"_id":"078de2dd3d08adfe82d4dc5e35682d40","slug":"dhaba-owner-beaten-by-policemen-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस कर्मियों ने ढाबा मालिक को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस कर्मियों ने ढाबा मालिक को पीटा
अमर उजाला ब्यूरो औरैया
Updated Sun, 29 Nov 2015 10:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खाने के रुपये मांगने पर कुछ दबंग पुलिस कर्मियों ने ढाबा संचालक को जमकर पीटा। साथ ही ढाबे का सामान सड़क पर फेंक दिया। पीड़ित ने न्याय के लिए कोतवाली से लेकर एसपी तक से शिकायत की, लेकिन कहीं पर भी उसकी सुनवाई नहीं हुई।
खाकी ऐसे ही बदनाम नहीं होती। उसको पहनने वालों के कारनामे ही वर्दी को दागदार बना रहे हैं। ऐसा ही एक मामला शनिवार रात सदर कोतवाली क्षेत्र के जालौन चौराहे पर देखने को मिला। गांव समरथपुर निवासी सुखराम का चौराहे पर बुग्गी होटल के नाम से ढाबा है।
सुखराम ने आरोप लगाया कि शनिवार देर रात करीब 10.30 बजे एसपी कार्यालय में तैनात पुलिसकर्मी श्रवण कुमार अपने अन्य साथियों के साथ ढाबे पर आया। वहां शराब पीने के बाद खाने का आर्डर दिया। खाना खाने के बाद सुखराम ने पुलिस कर्मियों से 320 रुपये का बिल मांगा।
विज्ञापन
इस पर पुलिसकर्मियों ने सिर्फ 100 रुपये दिए। ढाबा संचालक ने बचे हुए रुपये मांगे तो पुलिसकर्मी गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर पुलिसकर्मियों ने सुखराम व उनके कर्मचारियों की पीटा। इसके बाद सिपाहियों ने होटल में रखा खाने का सामान व तख्त सड़क पर फेंक दिया।
पीड़ित ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए कोतवाली में तहरीर दी, लेकिन उसकी वहां पर कोई सुनवाई नहीं हुई। रविवार सुबह पीड़ित एसपी कार्यालय पहुंचा। यहां पर भी उसे बाहर से ही टरका दिया गया। इस संबंध में सीओ सिटी सुभाष अत्री ने कहा कि फिलहाल मामले की जानकारी नहीं है। अगर किसी पुलिसकर्मी ने ऐसा काम किया है तो उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।