{"_id":"5fc536318ebc3e9bf8520e1b","slug":"dfc-s-automatic-system-fails-three-hours-jam-auraiya-news-knp59726234","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएफसी की ऑटोमेटिक प्रणाली फेल, तीन घंटे जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएफसी की ऑटोमेटिक प्रणाली फेल, तीन घंटे जाम
विज्ञापन
फोटो 30एयूआरपी16- जाम में फसे वाहनों का नजारा
- फोटो : AURAIYA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कंचौसी (औरैया)। सूखमपुर रेलवे क्रॉसिंग पर डीएफसी(डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर) की ऑटोमेटिक प्रणाली फेल होने से तीन घंटे तक जाम लगा रहा। जिससे राहगीरों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। फाटक खुलने से बाद यातायात व्यवस्था दुरुस्त होने में आधे घंटे का समय लगा।
रविवार की दोपहर कंचौसी व सूखमपुर गेट संख्या पांच और छह पर एक साथ चारों रेल पटरियों को जोड़ने वाले दोनों तरफ के क्रॉसिंग बूम एक साथ खोलने की नई ऑटोमेटिक प्रणाली रेल फ्रेट कॉरिडोर ने शुरू की। जिसके कुछ ही देर बाद गेट मैन ने खोलने का प्रयास किया, तो डीएफसी की ऑटोमेटिक प्रणाली में खराबी से फाटक नहीं खुला। जिसे ठीक करने के लिए कर्मचारी को बुलाना पड़ा। ऑटोमेटिक प्रणाली को ठीक करने में तीन घंटे का समय लगा। इस दौरान दोनों ओर लंबा जाम देखने को मिला।
जाम में फंसे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। जिसके चलते सुबह छह बजे से नौ बजे तक जाम रहा। तो वहीं दोपहर 12 बजे के करीब भी सिस्टम में आई खराबी के कारण आधे घंटे तक जाम देखने को मिला। रेलवे कर्मचारी ने बताया कि अभी ऑटोमेटिक प्रणाली ठीक तरह से काम नहीं कर रही है। जिसके चलते दिक्कतें आ रहीं हैं।