{"_id":"68dd69c00ea38d5580018be2","slug":"devotees-were-assaulted-during-durga-puja-villagers-caught-two-people-auraiya-news-c-211-1-aur1009-132416-2025-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: दुर्गा पूजा के दौरान भक्तों से मारपीट, ग्रामीणों ने दो को पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: दुर्गा पूजा के दौरान भक्तों से मारपीट, ग्रामीणों ने दो को पकड़ा
Wed, 01 Oct 2025 11:19 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Wed, 01 Oct 2025 11:19 PM IST
विज्ञापन
दिबियापुर। पंडाल में पूजा के दौरान बदमाशों ने भक्तों के साथ मारपीट कर दी। ग्रामीणों ने दो आरोपी को पकड़ लिया, जिन्हें बाद में पुलिस के हवाले कर दिया गया जबकि अन्य आरोपी मौके से धमकी देते हुए भाग गए। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
थाना क्षेत्र के गांव पितांबरपुर निवासी सचिन उर्फ गुड्डू ने पुलिस को बताया कि दोस्त अंकुश पाल गांव निवासी मामा रजत पाल उर्फ राणा के घर रहता है। 30 सितंबर को गांव में हो रही दुर्गा पूजा में शामिल हुआ। इस दौरान आरोपी रजत पाल, उनके साथी तिवारी पुरवा निवासी संदीप पाल, गांव केजरी निवासी शिवा दुबे व आठ अज्ञात के साथ पांडाल में पहुंचे। पूजा करने के दौरान आरोपियों ने मारपीट कर दी। साथ ही वहां लगे साउंड को लात मारकर गिरा दिया।
ग्रामीणों के ललकारने पर आरोपी संदीप पाल व शिवा दूबे को पकड़ लिया। अन्य साथी धमकी देकर भाग गए। पकड़े गए आरोपी को ग्रामीण थाने ले गई। पीड़ित का आरोप है कि यह सब आपराधिक प्रवृत्ति के लोग हैं। थाना प्रभारी निरीक्षक रुद्र प्रताप नारायण त्रिपाठी ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर की गई है। पकड़ने गए आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की गई है।