फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   devotees engaged in sixth day of Navratri Mndiraen

नवरात्रि के छठवें दिन मंदिराें में लगा श्रद्धालुओं का तांता

Thu, 26 Mar 2015 01:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया Updated Thu, 26 Mar 2015 01:18 AM IST
विज्ञापन
devotees engaged in sixth day of Navratri Mndiraen

चैत्र नवरात्र के छठवें दिन देवी मंदिराें में श्रद्धालुआें का तांता सुबह से लगना शुरू हो गया। षष्ठम दिन मां कात्यायनी के जयकारे की गूंज सुबह से सुनाई देने लगी।

विज्ञापन



बीहड़ क्षेत्र  स्थित मां मंगला काली मंदिर में शहर समेत अन्य जनपदाें के श्रद्धालु अपनी मुरादें लेने आ रहे हैं। कई देवी मंदिराें में भंडारे का आयोजन किया गया। आज से घरों में कन्याएं खिलाए जाने का सिलसिला शुरू हो गया है।
विज्ञापन




आर्य नगर स्थित काली माता मंदिर, पढ़ीन दरवाजा स्थित शीतला माता मंदिर, जेसीज चौराहा स्थित प्राचीन काली माई मंदिर, बनारसी दास मोहल्ला स्थित बड़ी माता मंदिर व बीहड़ी क्षेत्र स्थित मां मंगला काली मंदिर में कात्यायनी माता के जयकारे गूंजते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



देवी मंदिराें में भजन संध्या, अखंड रामायण, श्रीमद् भागवत कथा और धार्मिक कार्यक्रमाें का आयोजन किया गया।

 
वहीं मंदिरों में देवी मां को मनाने के लिए सुबह से मैया बुलाए बेटा आए, मैया तेरे चरणाें की रज धूल जो मिल जाए, चलो बुलावा आया है, माता ने बुलाया है, अंबे तू जंगदबे काली... आदि देवी गीत गाए जाने का दौर सुबह से ही शुरू हो गया।


पांच किलोमीटर दूर स्थित मां मंगला काली मंदिर में श्रद्धालु जय माता दी जयकारे लगाते हुए पैदल मां के दरबार में हाजिरी लगाते रहे। हजाराें की संख्या में  श्रद्धालु भक्तों की पूजा अर्चना कर रहे है।


 
चैत्र के नवरात्र पर देवी मंदिराें में भंडारे का आयोजन किया गया। चैत्र के नवरात्र के पावन पर्व पर श्रद्धालुओं ने जगह-जगह भंडारे का आयोजन किया। वहीं देवी मंदिरों के साथ साथ घरोें में भी कन्याएं खिलाए जाने का भी सिलसिला शुरू हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed