फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Devotees bowed before Guru Nanak on Prakash Parv

Auraiya News: प्रकाश पर्व पर गुरु नानक के सामने श्रद्धालुओं ने टेका मत्था

Mon, 27 Nov 2023 11:32 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 27 Nov 2023 11:32 PM IST
विज्ञापन
Devotees bowed before Guru Nanak on Prakash Parv
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

औरैया। सिक्खों के पहले गुरु ‘गुरु नानक’ की जयंती के उपलक्ष्य में 554वें प्रकाश पर्व को शहर में धूमधाम से मनाया गया। शहर के मोहल्ला महावीरगंज स्थित गुरुद्वारे में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सजावट के साथ झांकी निकाली गई। पिछले 10 दिनों से निकाली जा रही प्रभात फेरी का सुबह चार बजे आयोजन किया गया। कीर्तन भजन के बाद लंगर का आयोजन किया गया। जिसमें श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
कीर्तन के माध्यम से गुरुनानक के आदर्शों का बखान किया गया। उनके मूल्यों व सिद्धांतों का गायन किया गया। वहीं बच्चों ने भी प्रस्तुति दी। उनके जीवन में घटित हुई कई घटनाओं की कविताएं भी पढ़ी गई। मानव सेवा के लिए गुरुनानक के योगदान पर श्रद्धालुओं को जानकारी दी गई। गुरुद्वारे में फूलों व झालरों की सजावट से चकाचौंध रही। वहीं समाज में फैली कुरीतियों को दूर करने का आवाहन भी किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम को सफल बनाने में जगदीप सिंह, मंगी बाबू, मनजीत सिंह, जौहरी, गोल्डी, रोमी, सोनू काके, सुच्चे बाबू, महिंदर सिंह समेत काफी संख्या में सिक्ख समुदाय के लोग शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed