फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Devkali temple is ready for the first Monday of Sawan

Auraiya News: सावन के पहले सोमवार के लिए देवकली मंदिर हो गया तैयार

Mon, 10 Jul 2023 12:01 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jul 2023 12:01 AM IST
विज्ञापन
Devkali temple is ready for the first Monday of Sawan
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


औरैया। सावन के पहले सोमवार को हजारों भक्त देवकली मंदिर में भगवान भोलेनाथ के दर्शन व पूजन के लिए आएंगे। आस्था के उमड़ने वाले इस जनसैलाब को किसी तरह की दिक्कत न हो इसे लेकर मंदिर ट्रस्ट व जिला प्रशासन की ओर से रविवार को काफी कुछ इंतजाम पूरे कर लिए गए। सोमवार सुबह चार बजे जहां मंदिर के कपाट खुलेंगे, वहीं रात 11 बजे तक भक्त भगवान भोलेनाथ के दर्शन व पूजा कर सकेंगे।



भक्तों की सहूलियत को ध्यान में रखते हुए देवकली मंदिर परिसर में वाटर प्रूफ टेंट लगाया गया है। इसके अलावा पुलिस सहायता केंद्र भी खोला गया है। सोमवार को यहां चप्पे-चप्पे पर पुलिस की तैनाती रहेगी। यातायात पुलिस जहां वाहनों के आवागमन को सुचारू बनाए रखने का काम करेगी, वहीं महिला व पुरुष पुलिस कर्मी बैरिकेडिंग के इर्द गिर्द खड़े होकर भक्तों को बारी-बारी से दर्शन कराएंगे।
विज्ञापन

------------
तीसरी आंख से होगी पल-पल की निगरानी
ऐतिहासिक देवकली मंदिर पर श्रावण मास के पहले सोमवार पर औरैया समेत आसपास के जालौन, कानपुर, लखनऊ, इटावा, आगरा, कन्नौज आदि जिलों से हजारों की संख्या में श्रद्धालु दर्शन करने पहुंचते हैं। ऐसे में सुरक्षा को लेकर पुलिस भी चौकन्नी होगी। एक ओर जहां भारी भरकम पुलिस बल सुरक्षा को लेकर तैनात रहेगा। तो वहीं मंदिर परिसर में लगे नौ सीसीटीवी कैमरों से बड़ी स्क्रीन के माध्यम से चप्पे-चप्पे पर नजर रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
भीड़ अधिक होने पर श्रद्धालु आज नहीं करा सकेंगे रुद्राभिषेक
देवकली मंदिर के पुजारी शिवजी ने बताया कि भोलेनाथ के रुद्राभिषेक व पूजन व्यवस्था को भीड़ की तादाद के अनुसार निर्धारित किया जाएगा। जलाभिषेक सभी भक्त कर सकें इसे लेकर इंतजाम करा दिया गया है। वहीं रुद्राभिषेक भीड़ की स्थिति देखकर निर्णय लिया जाएगा। यदि भीड़ कम हुई तो पहले सोमवार को श्रद्धालु रुद्राभिषेक कर पाएंगे। यदि भीड़ अधिक हुई तो इसकी व्यवस्था नहीं हो पाएगी लेकिन रुद्राभिषेक के लिए श्रद्धालु को अपना पुजारी भी लाना होगा।
--------------------


स्टैंड नदारत, पार्किंग के नाम पर हो रही वसूली
सोमवार को हजारों की संख्या में भक्त भोलेनाथ के दर्शन व पूजन के लिए पहुंचेंगे। ऐसे में जिला प्रशासन की ओर से श्रद्धालुओं के वाहनों की पार्किंग के लिए व्यवस्था कराए जाने के निर्देश हैं। बावजूद इसके रविवार को पड़ताल के दौरान वाहन पार्किंग की कोई व्यवस्था देखने को नहीं मिली। बल्कि पार्किंग के नाम पर श्रद्धालुओं से ठेकेदार की ओर से शुल्क की वसूली कराई जा रही है। ऐसे में श्रावण मास का पहला सोमवार होने के चलते हजारों की संख्या में पहुंचने वाले श्रद्धालुओं के लिए वाहन खड़ा करने को लेकर समस्या हो सकती है।

--------------------
सावन मेले को लेकर रविवार को काम में जुटे नजर आए स्ट्रीट वेंडर

दो माह तक चलने वाले सावन मेले को लेकर स्ट्रीट वेंडरों की रविवार को संख्या बढ़ गई। मंदिर जाने वाले मार्ग के इर्द गिर्द खिलौने, मिष्ठान व गृहस्थी से जुड़ी चीजों के स्टाल सजाने को लेकर रविवार को दुकानदार पूरे दिन जुटे रहे। इससे देर शाम तक मेला सजकर तैयार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article