{"_id":"6293bd2f8f9bf75fd92c8f23","slug":"development-fund-of-plants-should-be-spent-within-10-km-radius-auraiya-news-knp6995791148","type":"story","status":"publish","title_hn":"संयंत्रों की विकास निधि 10 किमी के दायरे में हो खर्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संयंत्रों की विकास निधि 10 किमी के दायरे में हो खर्च
विज्ञापन
विधायक प्रदीप यादव
- फोटो : AURAIYA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिबियापुर (औरैया)। क्षेत्र में स्थापित गेल एवं एनटीपीसी संयंत्रों की क्षेत्रीय विकास निधि 10 किलोमीटर दायरे के बजाय दूसरे जिलों में खर्च हो रही है। दिबियापुर विधायक प्रदीप यादव ने विधानसभा में यह मुद्दा उठाते हुए मुख्यमंत्री से मांग की है कि संयंत्रों की विकास निधि 10 किलोमीटर दायरे में खर्च कराने के लिए निर्देश दें। उन्होंने अन्य कई विकास के मुद्दे भी उठाए।
सपा विधायक प्रदीप यादव ने बताया कि विधानसभा सत्र में दिबियापुर में संकरे नहर पुल पर पूरे दिन रहने वाली जाम की समस्या से निजात के लिए दूसरा चौड़ा नहर पुल बनवाने एवं बाईपास निर्माण की मांग की है। अछल्दा कस्बे में रेलवे क्रासिंग पर जाम की समस्या रहती है। इस समस्या से निजात के लिए पुल और बाईपास निर्माण कराया जाए। पाता से लेकर हरचंदपुर तक सड़क पर गहरे-गहरे गड्ढे हो गए हैं।
इस सड़क को बनवाया जाए। बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे निर्माण के लिए बड़े बड़े डंपर विभिन्न सड़कों से निकलते हैं। इससे कई सड़कें बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गईं हैं। मांग की कि डंपरों से निकलने से क्षतिग्रस्त हुईं सड़कें दुरुस्त कराई जाएं। इसके बाद ही निर्माण कर रही संस्था का फाइनल भुगतान किया जाए। एक अन्य मांग में बताया कि दिबियापुर नहर पुल से लेकर मल्हौसी पुल तक नहर की पटरी पर बनी सड़क बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है।
विज्ञापन
बरसात से पहले गांवों में जलभराव की समस्या से निजात की मांग
विधायक प्रदीप यादव के अनुसार उन्होंने सिंचाईं मंत्री के सामने गांवों में जलभराव का मुद्दा भी उठाया। बताया कि सिंचाई विभाग के सभी नाले बंद होने के कारण बरसात शुरू होते ही ब्लाक अछल्दा के गांव गोपियापुर, उटकपुर, पुर्वा मदा, पसैया, वीरपुर, दसेरा, उदई का पुर्वा एवं ब्लाक भाग्यनगर के गांव जमुहां, घेरा आदि जलमग्न हो जाते हैं। बरसात से पहले जलनिकासी की व्यवस्था की जाए।

फोटो29एयूआरपी 09- तिवारी का पुर्वा गांव में बनकर तैयार खड़ा रिकवरी फैसिलिटी सेंटर । संवाद- फोटो : AURAIYA