{"_id":"58bc55a04f1c1be25ee7e7dd","slug":"deshee-pichakaariyon-kee-rahegee-dhoom","type":"story","status":"publish","title_hn":" देशी पिचकारियों की रहेगी धूम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देशी पिचकारियों की रहेगी धूम
औरैया
Updated Sun, 05 Mar 2017 11:44 PM IST
विज्ञापन
ग्राहकों को पिचकारियां दिखाता दुकानदार।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
होली का त्योहार नजदीक है। इस बार चीन की पिचकारियों की जगह देशी पिचकारियों की मांग है। दीपावली में चीन की झालरों व पटाखों से लोगों के मुंह मोड़ने का सिलसिला होली पर भी बरकरार है। दुकानदारों की मानें तो देशी पिचकारियां महंगी हैं। इसके बाद भी खूब खरीद हो रही है। बच्चों को डोरीकोन, पॅावरगन और एक 47 पिचकारियां लुभा रही हैं।
शहर में जेसीज चौराहा, तहसील चौराहा और सराफा बाजार के अलावा जगह-जगह रंगों और पिचकारियों की दुकानें सज गई हैं। व्यापारियों ने आगरा, दिल्ली और कानपुर से माल मंगाया है। सराफा बाजार में रंग व पिचकारी विक्रेता अंकित विश्नोई ने बताया कि रंगों और पिचकारियों की बिक्री बढ़ रही है। इस बार बाजार में चीन का माल नहीं है। चाइना की पिचकारी की कीमत 30 रुपये तो देशी पिचकारी 35 रुपये कीमत की है। गन पिचकारियों की कीमत 75 रुपये से लेकर 750 रुपये के बीच है।
चाचा चौधरी की गन भी उपलब्ध
बच्चों में लोकप्रिय चाचा चौधरी की गन भी बाजार में हैं। इस गन की कीमत 75 रुपये से लेकर 750 रुपये के बीच है। इस गन को बच्चे खूब पसंद कर रहे हैं। छोटा भीम, स्पाइडर मैन, निंजा हथौड़ी, मोटू-पतलू समेत तमाम कार्टून कैरेक्टर भी होली पर रंगों की बौछार करते दिखेंगे।
विज्ञापन
घातक नहीं होंगे रंग
इस बार होली खेलना ज्यादा सुरक्षित होगा। बाजार में कई ब्रांडेड कंपनियों के रंग उपलब्ध हैं। यह खतरनाक नहीं हैं। स्नो स्प्रे की बिक्री अधिक है।
पांच से छह लाख के कारोबार के आसार
रंगों व पिचकारियों के कारोबारियों की मानें तो नोटबंदी का असर ज्यादा नहीं है। जिलेभर में रंगों और पिचकारी का कारोबार पांच से छह लाख रुपये के बीच होने की संभावना है।