फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Deputy SP was going to be soon, hunger for money made him a robber

Auraiya: जल्द बनने वाला था डिप्टी एसपी, पैसे की भूख ने बना दिया लुटेरा, पढ़ें पूरा मामला

Sat, 10 Jun 2023 12:24 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Sat, 10 Jun 2023 12:24 AM IST
विज्ञापन
Deputy SP was going to be soon, hunger for money made him a robber
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

औरैया जिले में सुरक्षा की जिम्मेदारी संभालते संभालते पैसे की भूख ऐसी बढ़ी की कोतवाल लुटेरा बन गया। अपने पूर्व परिचित अपराधियों से मिलकर बांदा के व्यापारी से 50 किलोग्राम चांदी लूट ली। लूट की घटना में जिस स्कार्पियों को किराए पर किया उसके चालक को रात भर भोगनीपुर कोतवाली में बैठाए रखा। जिससे यह जानकारी न हो सके कि गाड़ी का इस्तेमाल कहां और किस काम के लिए किया जा रहा है।

विज्ञापन


फिलहाल पुलिस गाड़ी मालिक, चालक समेत अन्य की तलाश में जुटी है। एसपी चारू निगम के अनुसार लगभग एक माह बाद आने वाली पदोन्नति की सूची में अजय पाल डिप्टी एसपी के पद पर पदोन्नत होने वाला था, लेकिन लालच ने उसको अंधा बना दिया और वह लूट की घटना में गिरफ्तार होकर जेल पहुंच गया। औरैया के बुंदेलखंड एक्सप्रेव पर लूट की वारदात में कोतवाली निरीक्षक अजय पाल कठेरिया, दरोगा चिंतन कौशिक व हेड कांस्टेबल रामशंकर के शामिल होने के बाद खाकी शर्मसार हुई है। इस वारदात से कानपुर देहात पुलिस का सिर भी झुका है।

विज्ञापन

इधर, बुंदेलखंड एक्सप्रेस पर हुई इस घटना के बाद औरैया एसपी लगातार सक्रिय रहीं। उन्होंने पुलिस टीम लगा कर छानबीन की तो पता चला इस लूट के गिरोह का सरगना कोई और नहीं बल्कि पड़ोसी जिले कानपुर देहात के भोगनीपुर में तैनात कोतवाल अजय पाल कठेरिया है। लखनऊ तक वरिष्ठ अधिकारियों को इससे अवगत कराया गया फिर माल बरामदगी के लिए औरैया एसपी सादे कपड़ों में प्राइवेट गाड़ी से भोगनीपुर पहुंची।

वहां देहात एसपी बीबीजीटीएस मूर्ति भी बाइक से पहुंचे। दोनों जिलों के एसपी ने मिलकर कोतवाल के आवास पर छापामारी की। अधिकारियों के पहुंचने जिस कोतवााल ने सैलूट मारा कुछ देर बाद वही लुटेरे निकला। इस पर पुलिस अधिकारी हैरत में है। पुलिस कर्मियों को निलंबित करते हुए उनकी वर्दी टोपी तत्काल जमा करा ली गई है। कोतवाली के हेड कांस्टेबल रामशंकर फरार है। पुलिस फरार आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed