{"_id":"63c1a15db919fa021d7e95f6","slug":"deputy-director-found-10-employees-absent-waited-for-half-an-hour-auraiya-news-knp73868578-2023-01-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: उप निदेशक को अनुपस्थित मिले 10 कर्मचारी, आधे घंटे किया इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: उप निदेशक को अनुपस्थित मिले 10 कर्मचारी, आधे घंटे किया इंतजार
विज्ञापन
अजीतमल। उपनिदेशक अर्थ एवं संख्या ने ब्लॉक कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। इसमें 18 में 10 कर्मचारी अनुपस्थित मिले। उन्होंने ग्राम पंचायत हैदरपुर का निरीक्षण किया। यहां सफाई व्यवस्था दुरुस्त न होने पर नाराजगी व्यक्त की। प्रधान ने बिना हाजिरी सत्यापित किए वेतन निकाले जाने का आरोप लगाया। इस पर उप निदेशक ने जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए।
ब्लॉक अजीतमल का निरीक्षण करने पहुंचे उपनिदेशक अर्थ एवं संख्या श्रीनाथ यादव को कोई भी अधिकारी व कर्मचारी मौजूद नहीं मिला। आधा घंटे इंतजार के बाद 10:30 पर 18 कर्मचारियों में से 10 कर्मचारियों की अनुपस्थिति लगाई। इसके बाद उन्होंने ब्लॉक कार्यालय में उपस्थित खंड विकास अधिकारी अवधेश कुमार से आवास, शौचालय, अमृत सरोवर तथा मरनेगा आदि कार्यक्रमों की जानकारी ली।
वहीं चल रहे कार्यों को शीघ्र पूरा कराने के निर्देश दिए। निरीक्षण के बाद उपनिदेशक ग्राम पंचायत हैदरपुर का निरीक्षण करने पहुंचे, जहां सफाई व्यवस्था दुरुस्त न होने पर नाराजगी जताई। ग्रामीणों ने भी सफाई कर्मी की शिकायत की। प्रधान रंजना कुशवाहा ने बताया कि उनके बिना हाजिरी सत्यापित किये सफाई कर्मचारी का वेतन निकल रहा है। इसकी जांच कराने की बात कही।
विज्ञापन
समीक्षा के दौरान परिवार रजिस्ट्रर का कोई रिकार्ड न पाए जाने पर गहरी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि गांव की सबसे अहम व्यवस्था परिवारों का संकलन करना तथा परिवार रजिस्ट्रर का अपडेट होना अति आवश्यक है। गांव के पंचायत घर पर चल रही चौपाल में आवास, शैचालय तथा मरनेगा द्वारा कराए जा रहे कार्यों की भी समीक्षा की। इस अवसर पर बीडीओ अवधेश कुमार, एडीओ पंचायत योगेंद्र कुशवाहा, एडीओ आईएसबी राजबहादुर, पंचायत सचिव अनिल पाल सहित ग्रामीण मौजूद रहे।