फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Deputy Commissioner car entered into the parked truck , injured

डिप्टी कमिश्नर की कार खड़े ट्रक में घुसी, घायल

Sun, 04 Dec 2016 12:08 AM IST
auraiya,amar ujala beauro
auraiya,amar ujala beauro Updated Sun, 04 Dec 2016 12:08 AM IST
विज्ञापन
Deputy Commissioner car entered into the parked truck , injured
दुर्घटना में घायल प्राइवेट अस्पताल में भर्ती डिप्टी कमिश्नर सेल्स टेक्स हेमंत कुमार साथ में उनकी पत्नी - फोटो : अमर उजाला
सदर कोतवाली क्षेत्र में गल्ला मंडी के सामने हाईवे पर खराब खड़े एक ट्रक में घने कोहरे के दौरान पीछे से आ रही एक कार घुस गई। जिससे उसमें सवार पत्नी सहित डिप्टी कमिश्नर सेल्स टेक्स इटावा घायल हो गए। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने दोनों को पास के एक प्राइवेट नर्सिंग होम में भर्ती कराया। जहां पर डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें डिस्चार्ज कर दिया।
विज्ञापन


शनिवार की रात लगभग 8 बजे कानपुर से जीएसटी की ट्रेनिंग करके असिस्टेंट कमिश्नर सेल्स टैक्स हेमंत कुमार पुत्र छेदालाल निवासी टडवा बिकू अजीतमल अपनी पत्नी ज्योति के साथ कार से इटावा जा रहे थे। जैसे ही उनकी कार सदर कोतवाली क्षेत्र में गल्ला मंडी के सामने पहुंची ही थी कि तभी तीन दिन से हाईवे पर खराब खड़े एक ट्रक में पीछे से जा घुसी। जिससे दोनों लोग घायल हो गए। टक्कर लगने के बाद अभी कार चालक डिप्टी कमिश्नर संभल भी न पाए थे कि तभी पीछे से तेज गति से आ रही दो अन्य कारें भी डिप्टी कमिश्नर की कार में कट मारते हुए निकल गई।
विज्ञापन


जिससे कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।सूचना पर पहुंचे इंस्पेक्टर सुधाकर मिश्रा ने तुरंत उन्हें एक प्राइवेट नर्सिंग होम में भर्ती कराया। जहां से डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद आराम मिलने पर डिस्चार्ज कर दिया। वहीं तीन दिन से खड़े ट्रक को न हटाए जाने से मंडी गेट के सामने खड़े ट्रक से अन्य वाहनों के टकराने से घटनाओं का सिलसिला जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed