{"_id":"636805b88a762a6688162400","slug":"dengue-will-be-eradicated-seven-rapid-teams-formed-auraiya-news-knp7269369172","type":"story","status":"publish","title_hn":"औरैया: डेंगू का होगा खात्मा, सात रैपिड टीमें गठित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
औरैया: डेंगू का होगा खात्मा, सात रैपिड टीमें गठित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। जिले में अब तक डेंगू के 13 केस मिल चुके हैं। इसे देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने सात रैपिड रेस्पॉंन्स टीमों का गठन किया है। साथ ही आशाओं को गांव-गांव जाकर बीमार लोगों की खोजबीन कर उनकी सूची बनाकर नजदीकी सरकारी अस्पताल में उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। ताकि बीमार व्यक्ति को समय से उपचार मिल सके और बीमारी के बारे में सही जानकारी मिल सके।
जिले में स्थित दोनों जिला अस्पताल और सात सीएचसी में इन दिनों बुखार से ग्रसित मरीज अधिक इलाज कराने को पहुंच रहे हैं। बुखार की वजह से कुछ लोगों की प्लेटलेट्स भी कम हो रही है। इस वजह से लोगों को डेंगू का भय सता रहा है। लोगों में यह समस्या को देखते हुए चिचौली स्थित 100 शैया युक्त जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ.कुलदीप यादव ने दस बेड का एक डेंगू वार्ड बनाया है।
अस्पताल में इन दिनों सौ से अधिक मरीज बुखार, खांसी, जुकाम, गले में दर्द, जी मिचलाना समेत संक्रामक के पहुंच रहे है। वहीं, सीएमओ डॉ. अर्चना श्रीवास्तव ने बताया कि जिले की सातों सीएचसी में छह-छह बेड की व्यवस्था डेंगू मरीजों के लिए की गई है। साथ ही सात रैपिड रेस्पॉन्स टीमें गठित कर उन्हें क्षेत्रों में सर्वे कर लार्वा और कीटनाशक दवाओं का छिड़काव करने के निर्देश दिए है।
विज्ञापन
सीएमओ ने बताया कि डेंगू के निपटने के लिए अस्पताल में पर्याप्त मात्रा में दवाएं और जांच के इंतजाम हैं। गांवों में आशाएं घर-घर बुखार से ग्रसित मरीजों की खोजबीन कर रही है। अभी तक किसी भी गांव में बुखार की पुष्टि नहीं हुई हैं, जहां बुखार के मरीज मिल रहे हैं, वहां पर एंटी लार्वा दवा का छिड़काव कराया जा रहा है। वही, एलाइजा जांच की रिपोर्ट आने में तीन से चार दिन का समय लग रहा है।
खानापूरी कर रहा स्वास्थ्य विभाग
लोगों का आरोप है कि सिर्फ दिखावे के लिए फॉगिंग और एंटी लार्वा का छिड़काव जिला मुख्यालय व कुछ क्षेत्रों में कर खानापूरी की जा रही है। शहरी क्षेत्र के हालत ऐसे हैं कि मच्छरों की बढ़ती संख्या को देखते हुए सभासद वार्डों में फॉगिंग कराए जाने के लिए लगातार पालिका प्रशासन से मांग कर रहे हैं पर उनकी मांग पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। ईओ पालिका रामआसरे कमल ने बताया कि रोस्टर के अनुसार सभी वार्डों में फॉगिंग कराई जा रही है। जो भी आरोप लगाए जा रहे हैं, वह बेबुनियाद हैं। वर्तमान में दो फॉगिंग मशीन है।
बोले सभासद
बघाकटरा वार्ड के सभासद रवि चतुर्वेदी कहते हैं कि वार्ड में बड़ा तालाब है। जिसमें काफी गंदगी भरी है। साथ ही नाले भी बजबजा रहे हैं। जिससे मच्छरों की अच्छी खासी तादाद है। लोगों को डेंगू बीमारी से बचाने के लिए पालिका प्रशासन से कई बार फागिंग मशीन चलवाए जाने की मांग कर चुके हैं पर कोई सुनने वाला नहीं है।
तिलक नगर वार्ड के सभासद विवेक गुप्ता उर्फ कुल्लन नेता का कहना है कि वार्ड में फॉगिंग कराए जाने के लिए काफी दिनों से मांग कर रहे थे। तब एक पखवारा पहले वार्ड में फॉगिंग कराई गई थी, तबके बाद से दोबारा कोई नहीं पहुंचा। जबकि मच्छरों का प्रकोप दिन प्रतिदिन बढ़ता हा रहा है।