फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Demonstration against land acquisition ordinance

भूमि अधिग्रहण अध्यादेश के खिलाफ प्रदर्शन

Mon, 23 Mar 2015 11:51 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, औरैया
ब्यूरो/ अमर उजाला, औरैया Updated Mon, 23 Mar 2015 11:51 PM IST
विज्ञापन
Demonstration against land acquisition ordinance

केंद्र और प्रदेश सरकार की किसान विरोधी नीतियों से

विज्ञापन
खफा आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने शहीद पार्क परिसर में धरना प्रदर्शन किया। कहा कि कृषि प्रधान देश में सरकारों की लचर नीतियों के चलते किसान आत्महत्या को विवश है। पदाधिकारियों ने राज्यपाल को ज्ञापन भेजकर किसानों की मदद की गुहार लगाई।

धरने को संबोधित करते हुए जिला संयोजक एसपी सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार का भूमि अधिग्रहण अध्यादेश पास हुआ तो किसान बर्बाद हो जाएंगे। मांग की कि बहु फसली जमीन के अधिग्रहण की इजाजत नहीं होनी चाहिए।

नगर संयोजक हेमंत पोरवाल ने कहा कि भाजपा सरकार इस अध्यादेश के माध्यम से औद्योगिक घरानों और पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाने का रास्ता बना रही है।

धरना प्रदर्शन में हरिश्चंद्र पोरवाल, जियाउद्दीन, उपेंद्र चंदेल, रामनरेश यादव, शैलू शुक्ला, अजय शुक्ला, रमन भारद्वाज, रामदत्त कठेरिया, हृदेश कुमार, मंशुक यादव, दिनेश कुमार शर्मा, लल्लूराम, हरिकिशन, अशोक कुमार, मीनू शुक्ला, धीरज कुमार, राजेंद्र प्रसाद सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed