फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Demolition of villagers in JCB

ग्रामीणों ने जेसीबी में की तोड़फोड़

Fri, 13 Feb 2015 12:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया Updated Fri, 13 Feb 2015 12:39 AM IST
विज्ञापन
Demolition of villagers in JCB

अवैध खनन पर सख्ती के बावजूद अवैध खनन करने वाले सक्रिय हैं। बुधवार रात ग्राम ककुरिया में जेसीबी के माध्यम से अवैध खनन होने की सूचना पर आसपास के ग्रामीणों ने हंगामा काटा और जेसीबी में तोड़फोड़ की। बाद में पुलिस ने जेसीबी को कब्जे में लेकर सीज करने की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी।

विज्ञापन

 
ककोर के पास ग्राम ककुरिया में बुधवार रात जेसीबी से मिट्टी का अवैध खनन किया जा रहा था। सूचना पर ग्रामीणों ने जेसीबी की घेराबंदी कर दी। अपने को घिरता देख जेसीबी चालक ने जेसीबी को भगाना प्रारंभ कर दिया। ग्रामीणों ने जहां जेसीबी पर पथराव कर दिया। उपनिरीक्षक सत्यवीर सिंह ने भी जेसीबी का पीछा किया।
विज्ञापन


बंबे एवं नालों में घुसकर जेसीबी चालक ने जेसीबी को भगाने का प्रयास किया। परंतु वह सफल नहीं हो सका। पुलिस ने घेराबंदी करके जेसीबी को पकड़ लिया। हालांकि ड्राइवर भाग जाने में सफल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने जेसीबी को थाने में लाकर खड़ा कर लिया है। साथ ही जेसीबी को सीज कर दिया गया है। थानाध्यक्ष केडी यादव के अनुसार जेसीबी को सीज कर एसडीएम औरैया को रिपोर्ट भेज दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed