फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Demand to start operation of ATVM ticket office which has been closed for three and a half months

Auraiya News: साढ़े तीन माह से बंद एटीवीएम टिकट घर का संचालन शुरू करने की मांग

Tue, 19 Dec 2023 11:52 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Tue, 19 Dec 2023 11:52 PM IST
विज्ञापन
Demand to start operation of ATVM ticket office which has been closed for three and a half months
दिबियापुर। भगवतीगंज की ओर से आने वाले विभिन्न कस्बों एवं दिबियापुर के आधे हिस्से से आने वाले रेल यात्रियों की सहूलियत के लिए पांच सितंबर को शुरू हुआ एटीवीएम बंद पड़ा है। यात्रियों एवं स्थानीय लोगों ने साढ़े तीन माह से बंद एटीवीएम का संचालन जल्द से जल्द शुरू कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

गत छह सितंबर को फफूंद रेलवे स्टेशन पर शताब्दी एक्सप्रेस के ठहराव की शुरूआत होनी थी। रेल अधिकारियों के पहुंचने की संभावनाओं के चलते आनन फानन पांच सितंबर की शाम को श्री बाबा परमहंस धाम के सामने एटीवीएम का संचालन शुरू करा दिया गया, लेकिन छह सितंबर को अधिकारियों के निरीक्षण में अधिकतर एटीवीएम फेसीलेटर अपने कागजात नहीं दिखा पाए। अधिकारियों ने निर्देश दिए कि एटीवीएम पर वही फेलीलेटर बैठकर टिकट बिक्री करेगा जो अपने कागजात दिखा पाएगा। बताते हैं कि अधिकारियों की सख्ती के बाद पांच में से केवल दो फेसीलेटर ही अपने कागजात दिखाने पहुंचे। इससे भगवतीगंज साइड में शुरू किए गए एटीवीएम के कमरे के बाहर लगातार ताला पड़़ा हुआ है। अब बताते हैं कि एक नए फेसीलेटर के तौर पर सेवानिवृत्त कर्मी का चयन कर लिया गया है। माना जा रहा है कि जल्द ही भगवतीगंज साइड में जल्द ही एटीवीएम शुरू कर लिया जाएगा।
विज्ञापन


इंसेट ------

आधे जिले के यात्रियों को मिलेगा लाभ

औरैया जिले का प्रमुख रेलवे स्टेशन फफूंद, जनपद और दिबियापुर कस्बे के बीच में स्थित है। बिधूना, एरवाकटरा, बेला, सहार, रामगढ़ आदि प्रमुख कस्बों के साथ दिबियापुर कस्बे के भगवतीगंज साइड में स्थित नगर पंचायत के आधे वार्डों के यात्री भगवतीगंज साइड से रेलवे स्टेशन फफूंद पहुंचते हैं। भगवतीगंज की ओर से आने वाले यात्रियों को पहले फुट ओवरब्रिज पार करके दूसरी ओर स्थित टिकट घर से टिकट लेना पड़ता है। इसके बाद संबंधित प्लेटफार्म पर पहुंचकर ट्रेन पकड़ते हैं। इससे समय की बर्बादी होती है, साथ ही बुजुर्ग एवं महिला यात्रियों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसके कारण लंबे समय से स्थानीय लोग एवं व्यापारी भगवतीगंज साइड में टिकट घर खोले जाने की मांग कर रहे थे। लगभग आठ माह पहले भी रेल अधिकारियों के पहुंचने पर व्यापारियों ने टिकट घर खोले जाने की मांग की थी। इसके बाद अधिकारियों ने भगवतीगंज साइड में आटोमैटिक टिकट वेंडिंग मशीन (एटीवीएम) लगाकर टिकट वितरण शुरू करने के निर्देश दिए थे। यह मामला ठंडे बस्ते में पड़ा था। लेकिन पांच सितंबर को एटीवीएम का संचालन शुरू होने से यात्रियों ने खुशी जताई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन ----

जल्द से जल्द भगवतीगंज साइड में एटीवीएम शुरू कराने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। ताकि यात्रियों को सुविधा मिल सके। अमित सिंह, जनसंपर्क अधिकारी उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed