फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Demand to operate Kendriya Vidyalaya out of NTPC campus

केंद्रीय विद्यालय को एनटीपीसी परिसर से बाहर संचालित करने की मांग

Sun, 24 Jan 2021 11:38 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 24 Jan 2021 11:38 PM IST
विज्ञापन
Demand to operate Kendriya Vidyalaya out of NTPC campus
सांसद डा.रामशंकर कठेरिया को ज्ञापन सौंपते दिबियापुर के लोग - फोटो : AURAIYA
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

दिबियापुर (औरैया)। एनटीपीसी परिसर में संचालित जिले के एकमात्र केंद्रीय विद्यालय को परिसर से बाहर संचालित कराने की मांग जोर पकड़ने लगी है। स्थानीय लोगों एवं अभिभावकों ने इस संबंध में सांसद डा.रामशंकर कठेरिया को ज्ञापन सौंपा।
रविवार की सुबह इटावा जिले के नगरिया स्थित सांसद आवास पर पहुंचे दिबियापुर वासियों ने बताया कि जिले का एकमात्र केंद्रीय विद्यालय एनटीपीसी परिसर स्थित अस्थाई भवन में संचालित है। वर्ष 1987 से संचालित केंद्रीय विद्यालय में जगह की कमी होने के कारण कक्षाओं के निर्धारित सेक्शनों के सापेक्ष कम सेक्शन संचालित होते हैं। इससे क्षेत्र के कई बच्चे एडमीशन से वंचित रह जाते हैं। वहीं कई शैक्षिक सुविधाएं भी बच्चों को उपलब्ध नहीं हो पातीं। मांग किया कि केंद्रीय विद्यालय को एनटीपीसी आवासीय परिसर के बाहर राज्य प्रशासन द्वारा भूमि उपलब्ध कराई जाए। विद्यालय का भवन तैयार कराने में भी मदद किए जाने की मांग की है। सांसद डा.रामशंकर कठेरिया ने आश्वस्त किया कि इसके लिए आवश्यक प्रयास किए जाएंगे। जमुहां के पूर्व प्रधान रामू चक, अमृत सिंह, अतुल आदि समेत कई लोग मौजूद रहे। बता दें कि पूर्व में दिबियापुर के लोग एवं अभिभावक केंद्रीय विद्यालय को बाहर संचालित करने की मांग को लेकर कृषि राज्य मंत्री लाखन सिंह राजपूत को भी ज्ञापन सौंप चुके हैं।
विज्ञापन

अधूरे नाले को बनवाए जाने की मांग
दिबियापुर (औरैया)। डेडीकेटिड फ्रंट कॉरिडोर के किनारे अधूरे नाले को बनवाए जाने की मांग के लिए सांसद डा.रामशंकर कठेरिया को पूर्व प्रधान रामू चक एवं लोगों ने ज्ञापन सौंपा। बताया कि इंदिरा नगर भट्ठा बस्ती से सटकर निर्माणाधीन नाले का काम बंद हो गया है। नाला निर्माण न होने से जलभराव की समस्या पैदा हो रही है। रास्तों में गंदा पानी भरे रहने से संक्रामक रोगों की समस्या पैदा हो रही है। मांग की जल्द से जल्द नाले का निर्माण कराया जाए। सांसद डा.रामशंकर कठेरिया ने समस्या के निदान का भरोसा दिलाया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed