{"_id":"69975675bdf8a2e178075861","slug":"demand-to-make-erwakatra-and-yakubpur-nagar-panchayat-auraiya-news-c-211-1-aur1008-140049-2026-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: एरवाकटरा व याकूबपुर को नगर पंचायत बनाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: एरवाकटरा व याकूबपुर को नगर पंचायत बनाने की मांग
Thu, 19 Feb 2026 11:59 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Thu, 19 Feb 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
बिधूना। विधानसभा सत्र के अंतिम दिन बृहस्पतिवार को बिधूना की विधायक रेखा वर्मा ने एरवाकटरा व और याकूबपुर कस्बों को नगर पंचायत का दर्जा दिए जाने की मांग दोहराई।
उन्होंने कहा कि वर्षों से यह मांग लंबित है, लेकिन सरकार ने अब तक इस ओर कोई कदम नहीं उठाया है। विधानसभा में विधायक ने कहा कि क्षेत्र में विकास कोसों दूर है। ऊपरी क्षेत्र की प्रमुख सड़क आज तक नहीं बन सकी। उन्होंने दिबियापुर से खड़कड़ू तक मार्ग निर्माण का मुद्दा उठाते हुए जल्द कार्य शुरू कराने की मांग की।
उन्होंने कहा कि विकास का दावा करने वाली सरकार शिक्षा के नाम पर स्कूल बंद करा रही है। विधायक ने कस्बे के डॉ. राममनोहर लोहिया नेत्र चिकित्सालय में डॉक्टरों और उपकरणों की कमी का मुद्दा भी सदन में उठाया। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति चिंताजनक है और इसे तत्काल सुधारा जाना चाहिए।