{"_id":"66b69a4399b6e8bdc20d8fd4","slug":"demand-raised-to-free-government-land-from-encroachment-auraiya-news-c-211-1-aur1002-115308-2024-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: सरकारी भूमि को कब्जा मुक्त कराने की उठाई मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: सरकारी भूमि को कब्जा मुक्त कराने की उठाई मांग
विज्ञापन
सहार। विकास खंड की ग्राम पंचायत अबाबर स्थित पंचायत भवन में शुक्रवार को चौपाल का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नोडल अधिकारी उप मुख्य चिकित्साधिकारी मुकेश कुमार वर्मा ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। साथ ही उनका जल्द निस्तारण कराए जाने का आश्वासन दिया।
चौपाल के दौरान नोडल अधिकारी उप मुख्य चिकित्साधिकारी मुकेश कुमार वर्मा ने ग्रामीणों को आम जन के लिए चलाई जा रहीं सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। ग्रामीणों ने गांव से सटी युवक मंगल दल की ग्राम पंचायत में स्थित तीन बीघा जमीन पर हुए अनधिकृत कब्जे से मुक्त कराए जाने की मांग की।चौपाल में प्राथमिक विद्यालय अबाबर की सरकारी जमीन पर अनधिकृत कब्जे को लेकर भी ग्रामीणों ने आवाज उठाई। कहा कि प्रधानाध्यापक की ओर से सरकारी जमीन खाली करवाने को प्रार्थना पत्र दिया लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।
चौपाल में सक्षम संगठन प्रांत सह सचिव पंकज तिवारी ने बताया कि 10 अगस्त से फाइलेरिया की दवा खिलाई जाएगी। उन्होंने सभी ग्रामीणों से इस अभियान का लाभ उठाने की अपील की। चौपाल के दौरान ग्राम प्रधान मुकेश बाबू, पंचायत सहायक घनश्याम पांडेय, वेटनरी फार्मासिस्ट रामकुमार, विद्यालय प्रधानाचार्य निशा, अबाबर पंचायत की सभी आशा व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।