फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Demand for time change from school to DM

डीएम से स्कूल का समय बदलने की मांग

Tue, 18 Apr 2017 12:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो औरैया।
अमर उजाला ब्यूरो औरैया। Updated Tue, 18 Apr 2017 12:13 AM IST
विज्ञापन
Demand for time change from school to DM
जिला मुख्यालय पर डीएम को ज्ञापन देते शिक्षक नेता। - फोटो : Amar ujala

भीषण गर्मी को देखते हुए शिक्षकों ने सोमवार को डीएम से मुलाकात की और उन्हें ज्ञापन सौंपकर स्कूलों का समय बदलने की मांग की। जिससे स्कूल आने वाले छात्रों को गर्मी से कुछ राहत मिल सके। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष विपिन त्रिपाठी के नेतृत्व में एक दर्जन से अधिक शिक्षकों ने डीएम के. बालाजी को ज्ञापन सौंपा।

विज्ञापन


शिक्षकों ने बताया कि इन दिनों सरकारी विद्यालयों का संचालन दोपहर एक बजे तक होता है। भीषण गर्मी के दौरान स्कूल से घर लौटते समय छात्रों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। गर्मी के चलते स्कूलों में छात्रों की संख्या में भी कमी है। शिक्षकों ने छात्र हित में और स्कूलों में छात्रों की संख्या में बढ़ोत्तरी के लिए स्कूलों के समय में परिवर्तन करने की मांग की। शिक्षकों ने बताया कि गर्मी के कारण स्कूल जाने वाले शिक्षकों को भी धूप का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


कहा कि छात्रों के साथ किसी तरह की अप्रिय घटना न घटे, इसके लिए स्कूलों के समय में परिवर्तन करना जरूरी है। डीएम ने शिक्षकों को आश्वासन दिया है। इस मौके पर प्रबल पाल, उमेश तिवारी, राघवेंद्र, विमल कुमार, संतोष कुमार दुबे, शिववीर सिंह, मनोज कुमार आदि कई शिक्षक मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed