फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Demand for stoppages for the Gomti, Mahananda, and Fast MEMU trains.

Auraiya News: गोमती, महानंदा और फास्ट मेमू का स्टॉपेज की मांग

Thu, 10 Sep 2026 12:24 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Thu, 10 Sep 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
Demand for stoppages for the Gomti, Mahananda, and Fast MEMU trains.
कंचौसी। कस्बे के रेलवे स्टेशन पर बुधवार को क्षेत्र के लोगों एवं व्यापारियों ने प्रमुख ट्रेनों को स्टाॅपेज की मांग को लेकर अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में दिन के समय गोमती एक्सप्रेस, महानंदा एक्सप्रेस और अलीगढ़ फास्ट मेमू ट्रेनों का ठहराव किए जाने और यात्री सुविधाएं उपलब्ध कराए जाने की मांग की।
विज्ञापन

सनी गौर के नेतृत्व में स्टेशन पर सुबह जुटे कस्बे के सैकड़ों लोगों ने स्टेशन अधीक्षक को सौंपे ज्ञापन में बताया कि रात को ऊंचाहार, फरक्का एक्सप्रेस का स्टॉपेज कंचौसी स्टेशन पर हैं लेकिन दिन के समय कोई एक्सप्रेस ट्रेन नहीं रुकती है इससे यात्रियों को कानपुर, इटावा, लखनऊ, इलाहाबाद, दिल्ली, शिकोहाबाद, गाजियाबाद आदि दूर-दराज के लिए फफूंद और झीझक जाना पड़ता हैं। इससे कंचौसी स्टेशन पर गोमती एक्सप्रेस 12419, 12420, अलीगढ़ फास्ट मेमू 64703, 64704 और महानंदा एक्सप्रेस 15484, 15483 अप डाउन का स्टॉपेज किए जाएं।
विज्ञापन

साथ ही कस्बावासियों ने सालों से लंबित रेलवे ओवर ब्रिज, प्रस्तावित रेलवे फाटक पर अंडर पास, स्टेशन पर रैंप ओवर ब्रिज बनाए जाने, रिजर्वेशन काउंटर के साथ अन्य यात्री सुविधाएं मंडल रेल प्रबंधक से मुहैया कराए जाने की मांग की गई। स्टेशन अधीक्षक दरबारी कुमार ज्ञापन की सभी मांगों की संस्तुति करके मंडल कार्यालय भेजने की जानकारी दी। इस मौके पर किसान नेता गिरीश सिकरवार, दीपक गौर, मोहित गुप्ता, शिवकांत दुबे, रामू गुप्ता, के डी राठौर आदि सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed