फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Demand for running roadways bus from Umrain to district headquarters

Auraiya News: उमरैन से जिला मुख्यालय तक रोडवेज बस चलाने की मांग

Tue, 09 Dec 2025 12:16 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Tue, 09 Dec 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
Demand for running roadways bus from Umrain to district headquarters
एरवाकटरा। इटावा जनपद से अलग कर औरैया जिले को बने हुए करीब 27 बर्ष बीत चुके है। इसके बाबजूद उमरैन और आसपास के गांव के औरैया शहर व जिला मुख्यालय तक पहुंचने के लिए रोडवेज बस या अन्य साधन उपलब्ध नहीं हो सका है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से उमरैन से औरैया तक रोडवेज बस के संचालन की मांग की है। औरैया शहर से करीब 67 किलोमीटर दूर स्थित जिले के अंतिम कस्बे उमरैन व क्षेत्र के गांवों से प्रतिदिन करीब 100 से अधिक लोगों का जिला मुख्यालय ककोर व औरैया कचहरी आना जाना होता है। यहां से औरैया के लिए बस का कोई साधन नहीं होने के कारण मजबूरी में लोगों को बाइक, निजी वाहन तथा डग्गामार वाहनों से सफर तय करना पड़ता है।
विज्ञापन

गांव रमपुरा निवासी नरसिंहपाल सिंह, महिपाल सिंह, रघुवीर सिंह, गांव कुकरकाट निवासी प्रदीप सिंह, राहुल सिंह, रवि, गांव जयसिंहपुर कनक निवासी सतेंद्र सिंह, जितेंद्र परिहार, मोनू जादौन आदि ने रोडवेज बस चलाए जाने की मांग की है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed