{"_id":"633c8031e5bf3474ee3f6a34","slug":"demand-for-removal-and-construction-from-the-committee-auraiya-news-knp721709331","type":"story","status":"publish","title_hn":"समिति से अवैध कब्जा हटाने व निर्माण कराने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समिति से अवैध कब्जा हटाने व निर्माण कराने की मांग
विज्ञापन
फोटो 04एयूआरपी-28- जर्जर हालात में मौजूद समिति का भवन। संवाद
- फोटो : AURAIYA
बेला। बिधूना विकास खंड क्षेत्र के मल्हौसी स्थित सहकारी संघ समिति से कब्जा हटाने उसके संचालन को लेकर ग्रामीणों ने एसडीएम को शिकायती पत्र दिया है।
मल्हौसी निवासी मानवेंद्र मिश्रा, बेचेलाल दोहरे, परशुराम, रामऔतार, बादाम सिंह, संजेश कुमार ने एसडीएम बिधूना लवगीत कौर को शिकायती पत्र दिया है।
बताया कि 15 अगस्त 1985 को मल्हौसी निवासी हरदयाल ने जमीन को सहकारी साधन समिति को दान दी थी।
भवन निर्माण के 30 साल बाद तक उसमें सहकारी समिति चलती रही। भवन जर्जर होने की वजह से समिति को बंद कर दिया गया। इससे गंजवा, भोलपुरवा, हृदयपुर्वा, करौली, जीतापुर्वा, नौसारा, दौलतपुर, नीमहार, बराहदेवी, धर्मपुर समेत 20 गांवों के किसानों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।
भवन निर्माण के लिए कई बार शिकायत की गई लेकिन सुनवाई नहीं हुई। अब समिति की जमीन पर गांव के कुछ लोगों ने कब्जा कर लिया है। एसडीएम ने मामले की जांच कर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। (संवाद)