फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Demand for an impartial investigation into the pump operator's murder.

Auraiya News: पंप ऑपरेटर हत्याकांड की निष्पक्ष जांच की मांग

Mon, 05 Jan 2026 12:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 05 Jan 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
Demand for an impartial investigation into the pump operator's murder.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

औरैया। पंप ऑपरेटर हत्याकांड के मामले में समाजवादी पार्टी (सपा) के नेताओं ने रविवार सुबह पीड़ित परिवार से मुलाकात की। उन्होंने परिवार को सांत्वना देते हुए हत्याकांड की निष्पक्ष जांच का भरोसा दिलाया। सपा ने न्याय न मिलने की स्थिति में आंदोलन की चेतावनी दी।
सपा जिलाध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम और लालजी शुक्ला अन्य कार्यकर्ताओं के साथ नारायणपुर मोहल्ला स्थित मृतक किशन गुप्ता के परिजनों से मिलने पहुंचे। उन्होंने परिजनों को ढांढस बंधाया।
विज्ञापन

सपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि ऐसी चर्चा है कि सत्ता के दबाव और अन्य माध्यमों से मामले के आरोपियों को बचाने का प्रयास किया जा रहा है। सपा इसका कड़ा विरोध करेगी। उन्होंने आगे कहा कि यदि अन्याय हुआ तो पार्टी आंदोलन करेगी। यह घटना अत्यंत जघन्य और कायरतापूर्ण है, जिसने एक गरीब का घर उजाड़ दिया है। जिम्मेदार लोगों को सजा मिलनी चाहिए और सपा पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है। इस अवसर पर अनवर यादव, वीरेंद्र शास्त्री, राज कुमार गौतम, महेंद्र तिवारी सहित अन्य सपा नेता भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed