फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Demand for action against the accused in the teenage girl's murder; family creates an uproar.

Auraiya News: किशोरी के हत्यारोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग, परिजन का हंगामा

Sat, 11 Jul 2026 11:46 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Sat, 11 Jul 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
Demand for action against the accused in the teenage girl's murder; family creates an uproar.
बिधूना। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में 16 वर्षीय छात्रा की संदिग्ध हालात में मौत के मामले ने शनिवार को उग्र रूप ले लिया।
विज्ञापन

परिजन ने आरोपी युवक पर कार्रवाई की मांग की। मृतका के पिता ने पड़ोस के ही एक युवक पर बेटी के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या कर शव फंदे से लटकाने का आरोप लगाया है।
इस मामले में परिजन का दावा है कि वारदात की चश्मदीद मृतका की 11 वर्षीय छोटी बहन है। उसे आरोपी ने भाई की हत्या की धमकी देकर चुप रहने को कहा था। उधर, पुलिस ने चार नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं शाम को आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में फंदा लगने से मौत की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह रास्ते के विवाद को लेकर मृतका के पिता का गांव के विशाल कुमार से झगड़ा हुआ था, जिसमें विशाल ने जान से मारने की धमकी दी थी। इसके बाद पिता मजदूरी पर चले गए। मां-बेटा रिश्तेदारी में थे। घर पर किशोरी और उसके दो छोटे भाई-बहन अकेले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि शाम करीब चार बजे विशाल घर में घुस आया। उसने किशोरी के साथ दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या कर दी और शव को साड़ी के फंदे से लटकाकर आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की।
मामले में शनिवार को पोस्टमार्टम के पहले दिबियापुर रोड पर असजना मोड़ के पास परिजन का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग को लेकर अंतिम संस्कार रोककर प्रदर्शन शुरू कर दिया। इसके बाद एसपी ऑफिस पहुंचे वहां पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर परिजन को शांत कर दिया।
इधर, माहौल तनावपूर्ण होते देख बिधूना एसडीएम कमल कुमार और क्षेत्राधिकारी पी. पुनीत मिश्रा सहित पांच थानों की फोर्स के साथ गांव पहुंचे। वहां परिजन शव रखकर प्रदर्शन कर रहे थे। उन्हें अधिकारियों ने फिर समझाया। प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों ने परिजन को निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का भरोसा दिया। इसके बाद देर शाम भारी सुरक्षा के बीच गांव के खेत में ही किशोरी का अंतिम संस्कार संपन्न हो सका।

सीओ पी पुनीत मिश्रा ने बताया कि पिता की तहरीर पर विशाल कुमार, उसके माता-पिता और आनंद कुमार समेत चार लोगों पर साजिश और हत्या के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैंगिंग से मौत की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed